600 निट्स ब्राइटनेस के साथ Oppo A93s 5G हुआ लॉन्च, जानें कीमत
Oppo A93s 5G में मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर और पंचहोल डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz और ब्राइटनेस 600 निट्स है।

विस्तार
ओप्पो ने अपने नए स्मार्टफोन Oppo A93s 5G को लॉन्च कर दिया है, हालांकि फोन की लॉन्चिंग फिलहाल केवल चीन में ही हुई है। Oppo A93s 5G को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट स्कैनर के साथ लॉन्च किया गया है। Oppo A93s 5G में मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर और पंचहोल डिस्प्ले दी गई है जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz और ब्राइटनेस 600 निट्स है।
Oppo A93s 5G की कीमत
Oppo A93s 5G के 8 जीबी रैम और 256 जीबी की स्टोरेज की कीमत 1,999 चीनी युआन यानी करीब 22,900 रुपये है। यह फोन यर्ली समर लाइट सी, समर लाइट स्टार रिवर और व्हाइट पीच सोडा कलर में मिलेगा। इसकी बिक्री 30 जुलाई से शुरू होगी।
Oppo A93s 5G की स्पेसिफिकेशन
Oppo A93s 5G में एंड्रॉयड 11 आधारित ColorOS 11.1 दिया गया है। इसके अलावा इसमें 6.5 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है जिसका रिजॉल्यूशन 1080x2400 पिक्सल है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 90Hz और अधिकतम ब्राइटनेस 600 है। फोन में मीडियाटेक Dimensity 700 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और 256 जीबी की स्टोरेज है।
Oppo A93s 5G का कैमरा
इसमें तीन रियर कैमरे हैं जिनमें प्राइमरी लेंस 48 मेगापिक्सल का है जिसका अपर्चर f/1.7 है। वहीं दूसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का डेफ्थ सेंसर है जिसका अपर्चर f/2.4 है। तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का मैक्रो सेंसर है। सेल्फी के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा। कैमरे के साथ नाइट मोड, स्लो मोशन, सुपर टेक्स्ट, मैक्रो, स्कैन, अल्ट्रा क्लियर इमेज जैसे कई फीचर्स मिलेंगे।
Oppo A93s 5G की बैटरी
Oppo A93s 5G में 5000mAh की बैटरी है जो 18W की फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें यूएसबी टाईप-सी पोर्ट, 3.5mm का ऑडियो जैक, GPS, Wi-Fi 802.11 a/b/g/n/ac और ब्लूटूथ v5.1 है। फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर दिया गया है।
- गेमिंग ट्रिगर और IP53 रेटिंग वाले इस दमदार स्मार्टफोन की बिक्री शुरू, सस्ते में खरीदने का है मौका
- OnePlus Nord 2 5G की भारत में पहली सेल आज, जानें इस फोन के फीचर्स
- मोबाइल का इस्तेमाल: पूरी दुनिया में भारतीय तीसरे नंबर पर, रोज 5.4 घंटे से ज्यादा समय बिता रहे ब्राजील के लोग
- पहली सेल: Redmi इंडिया के पहले 5G स्मार्टफोन को खरीदने का पहला मौका आज जानें कीमत और ऑफर