Amazon One: अमेजन लाया डिजिटल पेमेंट का नया तरीका, अब हाथ हिलाकर कर सकेंगे भुगतान

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Thu, 27 Jul 2023 04:59 PM IST
सार

Amazon की नई पाम पेमेंट टेक्नोलॉजी के लिए हाथ की हथेली की विभिन्न विशेषताओं को पकड़ने के लिए कैमरों का उपयोग किया जाता है, जिसमें प्रमुख रूप से हथेली की रेखाओं और लकीरों को स्कैन किया जाता है।

विज्ञापन
Amazon one payment service to use palm scanning payment know how its work
amazon one service - फोटो : Amazon

    विस्तार

    ई-कॉमर्स प्लेटफार्म अमेजन ने पेमेंट के लिए नई अमेजन वन पाम पेमेंट टेक्नोलॉजी को पेश किया है। इस टेक्नोलॉजी की मदद से सिर्फ हाथ दिखाकर पेमेंट किया जा सकता है। कंपनी का कहना है कि पाम स्कैनिंग पेमेंट टेक्नोलॉजी साल के अंत तक देश भर में हर फूड्स स्टोर पर उपलब्ध होगी। इस पेमेंट तकनीक को फिलहाल कुछ फूड्स स्टोर पर शुरू किया गया है।

    अमेजन के अनुसार, कंपनी की नई पाम पेमेंट टेक्नोलॉजी के लिए हाथ की हथेली की विभिन्न विशेषताओं को पकड़ने के लिए कैमरों का उपयोग किया जाता है, जिसमें प्रमुख रूप से हथेली की रेखाओं और लकीरों को स्कैन किया जाता है। साथ ही नसों के पैटर्न को भी कैप्चर किया जाता है। इन "हथेली और नसों की फोटो" को तुरंत एन्क्रिप्ट किया जाता है और अमेजन वन के लिए कस्टम डिजाइन किए गए क्लाउड सर्वर में स्टोर किया जाता है। कंपनी का कहना है कि इस क्लाउड डाटा तक पहुंच कथित तौर पर "विशेष विशेषज्ञता वाले चुनिंदा AWS कर्मचारियों तक ही सीमित है।"

    विज्ञापन

    इस प्रोसेस को आसान भाषा में समझें तो हमारे फिंगरप्रिंट की तरह ही हमारे हाथों की लकीरें भी अलग-अलग होती हैं। वहीं इसकी क्लोनिंग करना भी आसान नहीं होता है। ऐसे में कैमरा और स्कैनर की मदद से पाम यानी हथेली को स्कैन किया जा सकता है। अमेजन अपनी नई पेमेंट सर्विस में इसी का इस्तेमाल करने वाला है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें