Amazon ने पेश किए स्मार्ट रिंग और ग्लासेज, मिलेगा एलेक्सा का सपोर्ट

अजय वर्मा
टेक डेस्क, अमर उजालाअजय वर्मा
Thu, 26 Sep 2019 11:44 AM IST
Amazon Launch Smart Ring And Smart Glasses Know Price Specifications Offers
amazon smart ring - फोटो : wareable.com

    दुनिया की मश्हूर ई-कॉमर्स साइट अमेजन (Amazon) ने खास तकनीक से लैस इको लूप (Echo Loop) और इको फ्रेम (Echo Frame) को पेश किया है। कंपनी ने स्मार्ट रिंग (Smart Ring) को इको लूप और स्मार्ट ग्लास (Smart Glass) को इको फ्रेम का नाम दिया है।

    ग्राहकों को स्मार्ट रिंग में दो माइक्रोफोन और एक इको स्पीकर मिलेगा। वहीं, यूजर्स के फोन पर किसी भी तरह की नोटिफिकेशन आएगी, तो ये रिंग वाइब्रेट होने लगेगी। इतना ही नहीं एक बटन प्रेस करने के बाद इस रिंग में एलेक्सा एक्टिवेट हो जाएगा। इस रिंग के जरिए यूजर्स किसी भी चीज को गूगल पर सर्च कर सकेंगे।

    Echo Loop और Echo Frame की कीमत

    अमेजन ने इको लूप यानी स्मार्ट रिंग की 129 डॉलर (9,142 रुपये) और इको फ्रेम की 179 डॉलर (12,686 रुपये) की कीमत रखी है।

    ये भी पढ़ें : Amazfit GTR 42.6mm भारत में लॉन्च, 12 दिन चलेगी बैटरी, मिलेगा गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन

    वही दूसरी तरफ कंपनी ने स्मार्ट ग्लास यानी इको फ्रेम को मार्केट में उतारा है। इस ग्लास में यूजर्स को एलेक्सा का सपोर्ट मिलेगा। वहीं, इस डिवाइस का वजन 31 ग्राम है। अमेजन ने इस ग्लास में कैमरा और डिस्प्ले नहीं दिया है। ग्राहक एलेक्सा के जरिए फोन के फीचर्स का उपयोग कर सकेंगे। बता दें कि अमेजन ने इन खास प्रोडक्ट्स को अमेरिका में लॉन्च किया है। कंपनी ने साफ नहीं किया है कि स्मार्ट रिंग और ग्लास भारत समेत अन्य देशों में कब लॉन्च होंगे।

    और पढ़ें...