Amazon Kindle का नया वर्जन लॉन्च, 6 इंच की शानदार डिस्प्ले और 16GB स्टोरेज से है लैस, जानें कीमत और फीचर्स
अमेजन किंडल के नए वर्जन को दो कलर ऑप्शन ब्लैक और डेनिम में पेश किया गया है। इसकी भारत में कीमत 9,999 रुपये रखी गई है लेकिन इसे इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत 8,999 रुपये में खरीदा जा सकता है।

विस्तार
यदि आप किताब पढ़ने का शौकीन है और ई-बुक रीडर या ई-कंटेंट रीडर हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। ई-कॉमर्स वेबसाइट अमेजन ने अपने किंडल का नया वर्जन Kindle (11th Gen) 6 इंच लॉन्च कर दिया है। अमेजन किंडल 11 जनरेशन में 6 इंच का शानदार डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिजॉल्यूशन 300 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी के साथ आता है। नए वर्जन के साथ पहले से दोगुना स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है। वहीं चार्जिंग के लिए भी नए किंडल वर्जन में नया अपग्रेडेशन मिलता है। कंपनी का कहना है कि यह अब तक का सबसे कॉम्पैक्ट किंडल डिवाइस है।
अमेजन किंडल के नए वर्जन को दो कलर ऑप्शन ब्लैक और डेनिम में पेश किया गया है। इसकी भारत में कीमत 9,999 रुपये रखी गई है लेकिन इसे इंट्रोडक्टरी ऑफर के तहत 8,999 रुपये में खरीदा जा सकता है। Kindle (11th Gen) अनेजन पर उपलब्ध है।
ये भी पढ़ें: Upcoming phone in india: इस महीने लॉन्च होंगे ये शानदार स्मार्टफोन्स, खरीदने की प्लानिंग है तो ठहर जाएं
स्पेसिफिकेशन की बात करें तो अमेजन किंडल का यह लेटेस्ट एडिशन 6 इंच के डिस्प्ले के साथ आता है, जो 300 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी रिजॉल्यूशन का सपोर्ट करता है। डिस्प्ले के साथ एडजस्ट करने की जाने वाली फ्रंटलाइन के अलावा डाक मोड जैसे फीचर्स का सपोर्ट दिया गया है। डिस्प्ले के साथ ग्लेयर फ्री और आई प्रोटेक्शन का सपोर्ट भी दिया गया है। कंपनी का कहना है कि नए वर्जन के साथ पुराने मॉडल से लगभग 3 गुना ज्यादा पिक्सल रिजॉल्यूशन का सपोर्ट है। अमेजन किंडल के नए वर्जन के साथ 16 जीबी की स्टोरेज क सपोर्ट है, जबकि इसके पिछले मॉडल के साथ 8 जीबी की स्टोरेज मिलती है।