12 दिन के बैटरी बैकअप के साथ Amazfit Pop 3R भारत में लॉन्च, मिलेगी एमोलेड डिस्प्ले

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 27 Jun 2023 09:41 AM IST
सार

Amazfit Pop 3R को आईओएस या एंड्रॉयड दोनों के साथ इस्तेमाल किया जा सकेगा। Amazfit Pop 3R में कॉलिंग फीचर भी है और इसकी बैटरी को लेकर 12 दिनों के बैकअप का दावा है।

विज्ञापन
Amazfit Pop 3R smartwatch launched in India with IP68 Rating and calling
Amazfit Pop 3R - फोटो : Amazfit

    विस्तार

    अमेजफिट ने अपनी नई स्मार्टवॉच Amazfit Pop 3R को भारत में लॉन्च कर दिया है। Amazfit Pop 3R के साथ एमोलेड डिस्प्ले दी गई है और Amazfit Pop 3R को आईओएस या एंड्रॉयड दोनों के साथ इस्तेमाल किया जा सकेगा। Amazfit Pop 3R में कॉलिंग फीचर भी है और इसकी बैटरी को लेकर 12 दिनों के बैकअप का दावा है।

    Amazfit Pop 3R की कीमत

    Amazfit Pop 3R की कीमत 3,499 रुपये रखी गई है और इसकी बिक्री 29 जून से फ्लिपकार्ट से होगी। Amazfit Pop 3R को ब्लैक, ब्लैक प्रीमियम और ब्लैक मेटालिक कलर में खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    Amazfit Pop 3R की स्पेसिफिकेशन

    Amazfit Pop 3R में 1.43 इंच की एमोलेड डिस्प्ले है। इसके साथ मेटल की बॉडी मिलती है। इसमें 100 स्पोर्ट्स मोड दिए गए हैं। इसके अलावा वॉच में ब्लूटूथ कॉलिंग दी गई है। हेल्थ फीचर्स के तौर पर इसमें हार्ट रेट मॉनिटर, SpO2 ट्रैकिंग और स्ट्रेस ट्रैकिंग है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस स्मार्टवॉच में कॉलिंग के लिए माइक्रोफोन और स्पीकर है। वॉच के साथ 100 से अधिक वॉच फेसेज हैं। इसमें फाइंड माय फोन और फाइंड माय वॉच फीचर भी है। Amazfit Pop 3 की बैटरी को लेकर 12 दिनों के बैकअप का दावा है। इसे 90 मिनट में फुल चार्ज किया जा सकेगा। वॉटर रेसिस्टेंट के लिए वॉच को IP68 की रेटिंग मिली है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें