Amazfit GTR 2 की प्री-बुकिंग भारत में हुई शुरू, इसमें है Spo2 सेंसर

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Fri, 11 Dec 2020 03:38 PM IST
विज्ञापन
Amazfit GTR 2 launched with SPO2 Oxygen Beats In India 12999 now on Pre Order
Amazfit GTR 2 - फोटो : Amar Ujala

    Amazfit भारत में अग्रणी स्मार्ट वियरेबल ब्रांड जीटी 2 सीरीज की लॉन्चिंग को तैयार है। इस सीरीज के तहत Amazfit GTR 2, GTS 2 और GTS 2 मिनी स्मार्टवॉच लॉन्च होंगी। इनमें से Amazfit GTR 2 की बिक्री 17 दिसंबर 2020 को फ्लिपकार्ट और अमेजफिट की वेबसाइट से होगी। Amazfit GTR 2 को दो वेरिएंट लॉन्च किया गया है जिनमें स्टाइलिश और फंक्शनल स्पोर्ट्स वेरियंट शामिल हैं।

    इनमें से पहले वेरियंट की कीमत 12,999 रुपये और स्पोर्ट्स वेरियंट की कीमत 13,499 रुपये है। फिलहाल इन वॉच के लिए प्री-बुकिंग शुरू हो गई है और 17 दिसंबर से इसे उपलब्ध कराया जाएगा। प्री-ऑर्डर करने वाले ग्राहकों को एक स्ट्रैप फ्री में मिलेगी।

    विज्ञापन

    फीचर्स की बात करें तो Amazfit GTR 2 को AMOLED डिस्प्ले है और आकर्षक डिजाइन है। इसमें रोटेटेबल स्क्रीन है। इसके अलावा इस वॉच में 90 स्पोर्ट्स मोड, बिल्ट-इन माइक्रोफोन और स्पीकर, लाइट-वेट स्ट्रैप जैसे फीचर्स हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    इस वॉच को आईफोन और एंड्रॉयड दोनों डिवाइस के साथ इस्तेमाल किया जा सकता है। इसमें ब्लड ऑक्सीजन मॉनिटर करने के लिए spo2 सेंसर दिया गया है। GTR 2 लॉन्च के बाद जल्द ही अन्य दो स्मार्टवॉच Amazfit GTS 2 और GTS 2 मिनी को भारत में लॉन्च किया जाएगा।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें