300mAh बैटरी के साथ Amazfit Bip 5 स्मार्टवॉच हुई लॉन्च, डिस्प्ले पर है एंटी फिंगरप्रिंट कोटिंग

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Thu, 03 Aug 2023 09:44 AM IST
सार

Amazfit Bip 5 में 1.91 इंच की TFT स्क्रीन है जिसके साथ एंटी फिंगरप्रिंट कोटिंग मिलती है। Amazfit Bip 5 में 70 ऐसे वॉच फेसेज मिलते हैं जिन्हें कस्टमाइज किया जा सकता है। Amazfit Bip 5 के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग भी दी गई है।

विज्ञापन
Amazfit Bip 5 Smartwatch launched With hd Display 10 days of battery life Price Specifications
Amazfit Bip 5 - फोटो : अमर उजाला

    विस्तार

    Amazfit ने अपनी स्मार्टवॉच Amazfit Bip 5 को अमेरिका और ब्रिटेन समेत कई देशों में लॉन्च की है। Amazfit Bip 5 के साथ 1.91 इंच की एचडी TFT स्क्रीन है। इसके अलावा स्क्रीन पर 2.5D टेंपर्ड ग्लास है जिसके साथ एंटी फिंगरप्रिंट कोटिंग भी है। Amazfit Bip 5 में 300mAh की बैटरी है जिसे लेकर 10 दिनों के बैकअप का दावा है।

    Amazfit Bip 5 की कीमत 89.99 डॉलर यानी करीब 7,400 रुपये है। ब्रिटेन में Amazfit Bip 5 की कीमत 89.90 यूरो यानी करीब 8,100 रुपये है। Amazfit Bip 5 को सॉफ्ट ब्लैक, क्रीम व्हाइट और पास्टल पिंक कलर में खरीदा जा सकेगा।

    विज्ञापन

    Amazfit Bip 5 में 1.91 इंच की TFT स्क्रीन है जिसके साथ एंटी फिंगरप्रिंट कोटिंग मिलती है। Amazfit Bip 5 में 70 ऐसे वॉच फेसेज मिलते हैं जिन्हें कस्टमाइज किया जा सकता है। Amazfit Bip 5 के साथ ब्लूटूथ कॉलिंग भी दी गई है। इसके अलावा Amazfit Bip 5 में चार सैटेलाइट सिस्टम हैं जो कि रियल टाइम GPS ट्रैकिंग के लिए हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें