AmazFit GTR Titanium Review: प्रीमियम रेंज की दमदार स्मार्टवॉच है या नहीं, पढ़ें रिव्यू

अजय वर्मा
अजय वर्मा, अमर उजालाअजय वर्मा
Tue, 17 Mar 2020 03:06 PM IST
विज्ञापन
AmazeFit GTR Titanium Review In Hindi Know Price And Specs
amazfit gtr - फोटो : amar ujala

    अमेजफिट (Amazefit) भारत में जाना-माना ब्रांंड है। लोग इस ब्रांड की स्मार्टवॉच को इसलिए खरीदना पसंद करते हैं, क्योंकि उन्हें इन सभी डिवाइसेज में दमदार बैटरी, ट्रैकिंग और रियल टाइम हर्ट रेट मॉनिटर जैसे फीचर्स मिलते हैं। वहीं, दूसरी तरफ कंपनी भी लगातार अपने ग्राहकों की जरूरत को ध्यान मे रखते हुए नई-नई स्मार्टवॉच लॉन्च करती रहती है। इसी कड़ी में कंपनी ने अमेजफिट जीटीआर का टाइटेनियम (Amazefit GTR Titanium) वर्जन बाजार में उतारा है जिसका हमने रिव्यू भी किया है। तो चलिए जानते हैं इस रिव्यू में कैसा रहा अमेजफिट जीटीआर टाइटेनियम का अनुभव...

    Amazfit GTR की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    amazfit gtr
    amazfit gtr - फोटो : amazon

    हुवामी अमेजफिट जीटीआर की स्पेसिफिकेशन

    कंपनी अमेजफिट जीटीआर स्मार्ट वॉच में 1.39 इंच की एमोलेड डिस्प्ले देगी, जिसको कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का प्रोटेक्शन मिलेगा। इसके साथ ही कंपनी ने इस वॉच की स्क्रीन पर एंटी फिंगरिंग कोटिंग की है। वहीं, इस स्मार्टवॉच की बैटरी सिंगल चार्ज में 24 दिन तक चलेगी। इस वॉच में ग्राहकों को हार्ट रेट मॉनिटर, 3 एक्सेस जियोमेगनेटिक सेंसर, प्रेशर सेंसर, लाइट सेंसर, वॉटर रिस्टेंट और एप नोटिफिकेशन जैसे फीचर्स मिलेंगे। हुवामी ने अपनी लेटेस्ट स्मार्ट वॉट में विभिन्न स्पोर्ट्स मोड्स दिए हैं जिनमें साइकिलिंग, स्विमिंग, माउंटेनियरिंग, रनिंग पर वर्कआउट जैसे मोड्स दिए हैं। इस स्मार्टवॉच के 47 एमएम वाले वेरिएंट की कीमत 14,999 रुपये है।

    विज्ञापन

    हुवामी अमेजफिट के खास फीचर्स

    अमेजफिट स्मार्टवॉच में कई सारे खास फीचर्स दिए हैं, जिनमें इवेंट रिमांडर, पीएआई (Personal Activity Intelligence), वर्कआउट, एक्टिविटी, वेदर, म्यूजिक कंट्रोल, अलार्म, कंपास, टाइमर, फाइंड माय मोबाइल फीचर और काउंट डाउन फीचर मौजूद हैं। इन फीचर्स से यूजर्स को अपना स्मार्टफोन निकालने की जरूरत नहीं पड़ती है। वहीं, उनके अधिकतर काम स्मार्टवॉच पर ही हो जाते हैं।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    Amazfit GTR स्मार्टवॉच की डिजाइन 

    amazfit gtr
    amazfit gtr - फोटो : amar ujala

    अमेजफिट जीटीआर स्मार्टवॉच का डिजाइन बहुत शानदार है। इस वॉच का गोल डायल का ऊपरी हिस्सा टाइटेनियम से बना है और इसकी राइट साइड में दो बटन दिए हैं। इसके साथ ही आपको इस वॉच में स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास 3 का सपोर्ट मिलेगा, जो बहुत मजबूत है। वहीं, इस ग्लास से वॉच की स्क्रीन पर जरा-सा स्क्रेच भी नहीं आता है। दूसरी तरफ इस वॉच की बॉडी मेटल से बनी है और इसके स्ट्रेप्स में रबर का इस्तेमाल हुआ है। इस स्मार्टवॉच की खास बात यह है कि इसकी बॉडी काफी मजबूत है। हालांकि, वॉच को ज्यादा समय तक बांधे रहने से आपके हाथ पर स्ट्रेप्स का निशान पड़ सकता है।

    पीपीजी सेंसर के लिए प्लास्टिक का हुआ इस्तेमाल

    पीपीजी सेंसर को कवर करने के लिए कंपनी ने इसमें प्लास्टिक का इस्तेमाल किया है। इसके अलावा इस वॉच में दो चार्जिंग पिन दी गई हैं जो कि मैग्नेटिक हैं। इस वॉच को वायर रेसिस्टेंट के लिए 5 ATM की रेटिंग मिली है। ऐसे में यह स्मार्टवॉच पानी की छींटो को आसानी से झेल लेती है। हमें इस वॉच की डिजाइन और बॉडी से किसी तरह की शिकायत नहीं है।

    अमेजफिट जीटीआर टाइटेनियम स्मार्टवॉच की डिस्प्ले

    आपको इस स्मार्टवॉच में 1.39 इंच की डिस्प्ले मिलेगी, जिसका रिजॉल्यूशन 454×454 पिक्सल है। इस डिस्प्ले की खास बात यह है कि कंपनी ने इसमें लाइट सेंसर दिया है, जो रोशनी के हिसाब से वॉच की ब्राइटनेस को कंट्रोल करता है। इसके अलावा आप मैन्यूअल तरीके से भी ब्राइटनेस को सेट कर सकते हैं। इस स्मार्टवॉच की डिस्प्ले में हाई कलर कॉट्रास्ट का इस्तेमाल हुआ है, जिससे यह का काफी चमकदार दिखता है। वहीं दूसरी तरफ अमेजफिट जीटीआर में ऑलवेज-ऑन-डिस्प्ले का विकल्प मिलता है, जिसके जरिए आप इसकी स्क्रीन में समय, तारीख और स्टेप्स काउंट्स की जानकारी हासिल कर सकते हैं। इतना ही नहीं कंपनी ने इस स्मार्टवॉच में वॉच फेस बदलने की सुविधा दी है। इसके जरिए आप इस स्मार्टवॉच में अपनी पसंद के वॉच फेस को सेट कर सकेंगे। वहीं, ये वॉच फेस एनालॉग और डिजिटल फॉरमेट में उपलब्ध हैं।

    Amazfit GTR स्मार्टवॉच की परफॉर्मेंस

    amazfit gtr
    amazfit gtr - फोटो : amar ujala

    अमेजफिट जीटीआर की परफॉर्मेंस की बात करें तो हर बार कंपनी ने इस स्मार्टवॉच को भी बेहतर परफॉर्मेंस के साथ पेश किया है। इस वॉच की बिल्ड क्वालिटी बेहद शानदार है। रिव्यू के दौरान यह स्मार्टवॉच फर्श पर गिरने के साथ मेट्रो ट्रेन के अंदर लगे पिलर पर भी टकराई थी, लेकिन इसके डिस्प्ले पर किसी तरह का स्क्रेच नहीं आया था। वहीं, इस वॉच का हार्ट रेट मॉनिटर भी बखूबी काम करता है। इसके अलावा यह वॉच मोबाइल एप से आसानी से कनेक्ट हो जाती है। आप इसके जरिए म्यूजिक ट्रैक को प्ले/पॉज कर सकते हैं। इसके अलावा सॉन्ग को बदल भी सकते हैं। साथ ही आप इस वॉच में चलने के लिए स्टेप टारगेट सेट कर सकते हैं और जब आप उस लक्ष्य को पूरा करते हैं, तो यह आपको टारगेट पूरा होने की जानकारी देती है। वहीं, आपको स्मार्टवॉच मौसम की जानकारी से लेकर स्टेप काउंट, जीपीएस ट्रेकिंग और हार्ट रेट तक के मामले में सटीक रिजल्ट मिलेगा। हालांकि, इस स्मार्टवॉच के प्रोसेसर की जानकारी नहीं मिली है। लेकिन कंपनी का कहना है कि इसमें खास चिप दी गई है, जो कम पावर का इस्तेमाल करती है।

    अमेजफिट जीटीआर की बैटरी

    हमने अपने रिव्यू में पाया है कि इस स्मार्टवॉच की बैटरी की सिंगल चार्ज में पूरे 7 दिन तक काम करती है, जब सभी फीचर्स एक्टिवेट रहते हैं। वहीं, इस वॉच को जीरो से फुल चार्ज होने में 71 मिनट का समय लगता है। हालांकि, ऑलवेज-ऑन-डिस्प्ले फीचर एक्टिवेट होने से इसका बैटरी बैकअप कम हो जाता है।

    अमेजफिट जीटीआर का मोबाइल एप

    अमेजफिट जीटीआर का मोबाइल एप काफी शानदार और सरल है। इस एप में आपको आपकी सेहत से जुड़ी जानकारी मिलेगी। साथ ही आप इस एप में अपने हिसाब से फिटनेस टारगेट सेट कर सकते हैं। खास बात यह है कि आप टारगेट पूरा कर लेते है, तो यह स्मार्टवॉच आपको नोटिफाई करेगी। हालांकि, इस एप में लॉग करने के बाद आपको अपना नाम, लिंग, वजन और हाइट की जानकारी एंटर करनी होगी। वहीं, यह एप गूगल प्ले स्टोर और एपल स्टोर पर उपलब्ध है।

    अमेजफिट जीटीआर और सस्ते वेरिएंट में क्या है अंतर

    अमेजफिट जीटीआर स्मार्टवॉच अपने सस्ते वेरिएंट से काफी अलग है, क्योंकि इसमें तमाम ऐसे फीचर्स मौजूद हैं, जो सस्ते वेरिएंट में उपलब्ध नहीं हैं। आपको बता दें कि कंपनी ने सस्ते वेरिएंट में एक्सेस जियोमैग्नेटिक सेंसर, प्रेशर सेंसर, लाइट सेंसर, वॉटर रिस्टेंट और एप नोटिफिकेशन जैसे फीचर्स दिए हैं, लेकिन आपको अमेजफिट जीटीआर में जीपीएस और ऑटोमेटिक ब्राइटनेस कंट्रोल जैसे फीचर्स मिलेंगे। इसके अलावा कंपनी ने इस वॉच में इवेंट रिमाइंडर, टार्च और पावर सेविंग मोड दिए हैं। तो कुल मिलाकर कहें तो आपको जीटीआर स्मार्टवॉच के सस्ते वेरियंट में लिमिटेड फीचर ही मिलेंगे।

    Amazfit GTR स्मार्टवॉच रिव्यू का निष्कर्ष

    amazfit gtr
    amazfit gtr - फोटो : amazfit

    अमेजफिट जीटीआर स्मार्टवॉच को 15 हजार रुपये की रेंज में खरीदना समझदारी है, क्योंकि इसमें आपको बड़ा डायल, जीपीएस, हार्ट रेट सेंसर और मैसेज नोटिफिकेशन अलर्ट जैसे फीचर्स मिलेंगे। हालांकि, इस स्मार्टवॉच के जरिए आप कॉल रिसीव कर बात नहीं कर पाएंगे। लेकिन फिर भी हमें इस स्मार्टवॉच को लेकर किसी तरह की शिकायत नहीं है। आमतौर पर किसी स्मार्टवॉच में उसकी बैटरी, डिस्प्ले और कनेक्टिविटी देखी जाती है और इन सभी मामलों में यह वॉच खरी उतरी है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें