Alcatel 3V भारत में हुआ लॉन्च, डुअल कैमरे से लैस है स्मार्टफोन, कीमत 10 हजार रुपये से कम

टेक डेस्क, अमर उजाला
Wed, 30 May 2018 11:49 AM IST
Alcatel 3V Launched in India with dual rear camera and 4G Volte support
Alcatel 3V

    अल्काटेल ने भारत में अपना नया डुअल कैमरा वाला स्मार्टफोन Alcatel 3V को लॉन्च किया है। इससे पहले इस फोन को CES 2018 में पेश किया था। इवेंट में कंपनी ने इस फोन के साथ अल्काटेल 1X, अल्काटेल 3, अल्काटेल 3X और Alcatel 5 को भी पेश किया था। अल्काटेल 3वी के खास फीचर्स की बात करेंं तो इस फोन में 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली डिस्प्ले मिलेगी और इसमें डुअल रियर कैमरा सेटअप है। फोन की बिक्री फ्लिपकार्ट से हो रही है। अल्काटेल 3वी के साथ जियो की ओर से 2,200 रुपये का कैशबैक भी मिल रहा है।

    अल्काटेल 3वी की कीमत और स्पेसिफिकेशन

    Alcatel 3V
    Alcatel 3V

    इस फोन में डुअल नैनो सिम कार्ड, एंड्रॉयड ओरियो 8.0, 6 इंच की फुल एचडी प्लस डिस्प्ले, 2.5D कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन, मीडियाटेक MT8735A प्रोसेसर, 3 जीबी रैम और 32 जीबी स्टोरेज मिलेगा जिसे 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।

    अल्काटेल 3वी के कैमरे की बात करें तो इसमें डुअल रियर कैमरा है जिसमें एक कैमरा 16 मेगापिक्सल का और दूसरा 5 मेगापिक्सल का है। इसके अलावा फोन में 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कैमरे के साथ सोशल मोड, ब्यूटी मोड, इंस्टैंट कोलाज और बोकेह जैसे इफेक्ट मिलेंगे।

    फोन में फेस रिकॉग्निशन फीचर भी है। फोन में 3000mAh की बैटरी है और कनेक्टिविटी के लिए इसमें 4G VoLTE, वाई-फाई, ब्लूटूथ वर्जन 4.2, जीपीएस, माइक्रो यूएसबी 2.0 और 3.5एमएम का हेडफोन जैक है। इस फोन की कीमत 9,999 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें