Airtel Vs VI Vs Jio: 200 रुपये से कम कीमत वाले मासिक प्लान, अमेजन प्राइम वीडियो का सब्सक्रिप्शन मुफ्त
कंपनियों के बीच चल रहे हलचल से ग्राहकोंं को भी नुकसान हो रहा है लेकिन कोई अपना मोबाइल नंबर बंद भी नहीं कर सकता। नंबर है तो रिचार्ज करना ही होगा, चाहे प्लान सस्ता हो या फिर पेट्रोल की तरह महंगा। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया के 200 रुपये से कम कीमत वाले कुछ प्लान के बारे में बताएंगे।

भारत में टेलीकॉम कंपनियां इस वक्त सबसे बुरे दौर से गुजर रही हैं। वोडाफोन आइडिया पर तो इतना कर्ज है कि अब इन कंपनियों का भविष्य सरकार की मदद पर ही निर्भर है। घाटे की भरपाई के लिए हाल ही में वोडाफोन आइडिया और एयरटेल के प्री-पेड और पोस्टपेड प्लान की कीमतों में इजाफा हुआ है। इससे पहले भी कई बार इन कंपनियों के प्लान महंगे हो चुके हैं। हाल ही में एयरटेल ने अपने 49 रुपये वाले प्लान को बंद कर दिया है जिसके बाद एयरटेल का सबसे सस्ता प्लान अब 79 रुपये है। कंपनियों के बीच चल रहे हलचल से ग्राहकोंं को भी नुकसान हो रहा है लेकिन कोई अपना मोबाइल नंबर बंद भी नहीं कर सकता। नंबर है तो रिचार्ज करना ही होगा, चाहे प्लान सस्ता हो या फिर पेट्रोल की तरह महंगा। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको एयरटेल, जियो और वोडाफोन आइडिया के 200 रुपये से कम कीमत वाले कुछ प्लान के बारे में बताएंगे।

Airtel का 129 रुपये का प्लान
एयरटेल के इस प्लान में सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग मिलती है। इसके अलावा इस प्लान में कुल 1 जीबी डाटा मिलता है। इस प्लान में भी एक महीने के लिए अमेजन प्राइम वीडियो मोबाइल एडिशन का सब्सक्रिप्शन मिलेगा। इसमें कुल 300एसएमएस मिलेंगे।

Airtel का 149 रुपये का प्लान
एयरटेल के इस प्लान में 28 दिनों की वैधता मिलती है। साथ ही सभी नेटवर्क पर अनलिमिटेड कॉलिंग के साथ 300 एसएमएस की भी सुविधा है। इस प्लान में फ्री हेल्लोट्यून और 30 दिनों का अमेजन प्राइम वीडियो के मोबाइल एडिशन का सब्सक्रिप्शन है। इसमें कुल 2 जीबी डाटा मिलेगा।