इंतजार खत्म! राजस्थान के इन शहरों में शुरू हुई Airtel 5G Plus सर्विस, पुराने सिम से ही चला सकेंगे 5G इंटरनेट

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Tue, 17 Jan 2023 05:49 PM IST
विज्ञापन
Airtel 5G Plus Network Roll Out in Phased Manner In Jaipur Udaipur and Kota
Airtel 5G - फोटो : अमर उजाला

    टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल ने मंगलवार को राजस्थान के तीन प्रमुख शहर जयपुर, उदयपुर और कोटा में 5जी सर्विस की शुरुआत की घोषणा की। कंपनी ने जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल (JLF) स्थल पर अल्ट्राफास्ट 5G सर्विस को रोलआउट किया है, जिसमें दुनिया भर के प्रसिद्ध लेखक शामिल होंगे। यह लिटरेचर फेस्टिवल गुरुवार से शुरू होने वाला है। बता दें कि कंपनी ने कल यानी 16 जनवरी को ही उत्तर प्रदेश के आगरा, मेरठ, गोरखपुर, कानपुर और प्रयागराज में Airtel 5G Plus सर्विस को रोलआउट किया है। कंपनी ने कहा कि एयरटेल '5जी प्लस' सर्विस ग्राहकों के लिए चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध होंगी।

    इन स्थानों पर मिलेगी सुविधा

    पिंक सिटी जयपुर में Airtel 5G Plus सर्विस जयपुर सी-स्कीम, सिविल लाइंस, बानी पार्क, वैशाली नगर, मानसरोवर, जवाहर नगर, पुराना शहर (दीवारों वाला शहर), जोतवाड़ा, मुरलीपुरा, निर्माण नगर और प्रताप नगर में उपलब्ध होगी। कंपनी ने कहा कि '5जी प्लस' सर्विस ग्राहकों के लिए चरणबद्ध तरीके से उपलब्ध होंगी, क्योंकि कंपनी लगातार अपने नेटवर्क का निर्माण और रोलआउट प्रोसेस कर रही है। 5जी-सक्षम डिवाइस वाले ग्राहक बिना किसी अतिरिक्त शुल्क के हाई-स्पीड एयरटेल 5जी प्लस नेटवर्क का आनंद ले सकेंगे।

    विज्ञापन

    भारती एयरटेल राजस्थान के मुख्य कार्यकारी अधिकारी, मारुत दिलावरी ने कहा, मैं जयपुर, उदयपुर और कोटा में एयरटेल 5जी प्लस के लॉन्च की घोषणा करते हुए बेहद रोमांचित हूं। जयपुर लिटरेचर फेस्टिवल की मेजबानी करने वाले स्थल को हमने संचालित किया है, यह इस लॉन्च को खास बनाता है।" हम उन्हें एक अच्छी कनेक्टिविटी देने के लिए तैयार हैं, जिससे उन्हें सुपरफास्ट हाई डेफिनिशन वीडियो-स्ट्रीमिंग, फोटो और वीडियो को तुरंत अपलोड करने जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    उदयपुर में एयरटेल 5जी पुराने शहर क्षेत्र, फतेहसागर झील, हिरन मगरी, गोवर्धन विलास, माद्री औद्योगिक क्षेत्र, सुखेर, बड़गाँव, बेदला और ट्रांसपोर्ट नगर के निवासियों को एयरटेल 5जी सर्विस मिलेगी। कोटा में छावनी क्षेत्र, गुमानपुरा, नयापुरा, तलवंडी, महावीर नगर, दादाबाड़ी और विज्ञान नगर ऐसे क्षेत्र हैं, जिनकी अब एयरटेल की 5जी सर्विस तक पहुंच है।

    Login or Signup
    अपना शहर चुनें