एयर ओके ने पेश किया नया एयर प्यूरीफायर, विषाणुओं-रोगाणुओं को रोकने में है सक्षम

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Tue, 14 Apr 2020 03:36 PM IST
air ok Vistar air purifier to reduce risk of coronavirus infections
air ok Vistar - फोटो : amar ujala

    आईआईटी मद्रास की इंक्यूबेटेड क्लीन टैक स्टार्टअप एयर ओके टेक्नोलॉजीज ने अपना नया एयर प्यूरीफायर विस्तार पेश किया है जो कि वायु प्रदूषण से निपटने के साथ-साथ रोगाणुओं को भी मारने में सक्षम है। कंपनी का दावा है कि इस एयर प्यूरिफायर में मेड इन इंडिया एफिशिएंट ग्रैन्यूलर एब्सोर्बेंट पार्टिक्युलेट अरेस्टर (ईजीएपीए) टेक्नोलॉजी दी गई है।

    एयर ओके का दावा है कि यह भारत में बना इकलौता एयर प्यूरीफायर हैं जो हवा में मौजूद कार्बन डाइऑक्साइड की मात्रा को कम कर सकता है। कार्बन डाइऑक्साइड के अलावा, यह अन्य कई एसिडिक गैसों, 0.1 माइक्रोन आकार तक के पार्टिकुलेट मैटर, बैक्टीरिया जनित प्रदूषण तथा फंगल संक्रमणों को दूर कर वायु को स्वच्छ बनाने के साथ-साथ घर-दफ्तर के माहौल को साफ-सुथरा रखने में सक्षम है।

    विस्तार एयर प्यूरीफायर सीरीज के एयर प्यूरीफायर में यूनी-टच इंटरफेस है जिसकी मदद से इसे वे लोग भी ऑपरेट कर सकते हैं जिन्हें तकनीक का ज्ञान नहीं है। यह एयर प्यूरीफायर लो नॉयज से लैस है। ऐसे में घर और ऑफिस के लिए यह परफेक्ट है। इसमें वाई-फाई और क्लाउड का भी सपोर्ट है जिसकी मदद से आप फोन से भी इसे कंट्रोल कर सकते हैं।

    कंपनी का दावा है कि कोरोना वायरस संक्रमण विस्तार एयर प्यूरीफायर सीरीज एक बड़ी राहत के तौर पर सामने आई है। यह वायु-जनित बीमारियों पर नियंत्रण में सहायक होगी। एनएबीएल से मान्यता प्राप्त प्रयोगशालाओं में करायी गई जांच में, इस विस्तार एयर प्यूरीफायर सीरीज ने मात्र तीन घंटे के अंदर 14 वर्ग मीटर क्षेत्रफल में मौजूद 90 फीसदी से अधिक वायु जनित सूक्ष्म रोगाणुओं को साफ कर दिखाया। इस सीरीज को बेंगलुरू स्थित श्रीराम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडस्ट्रियल रिसर्च द्वारा प्रमाणित किया गया है।

    प्यूरीफायर्स को गहन चिकित्सा देखभाल में परिचालनों के लिहाज से जांचने के लिए चेन्नई स्थित कांची कामकोटि चाइल्ड ट्रस्ट अस्पताल में रखा गया था जहां यह पाया गया कि ये उपकरण हवा में मौजूद बैक्टीरिया को काफी हद तक कम करने में सफल रहे हैं। इसकी कीमत 25 हजार रुपये से लेकर दो लाख रुपये तक है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें