Acer Nitro 5 गेमिंग लैपटॉप भारत में हुआ लॉन्च, कीमत 72,990 रुपये

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Mon, 15 Jun 2020 02:34 PM IST
सार

15-17 इंच की स्क्रीन साइज में मिलेगा लैपटॉपशुरुआती कीमत 72,990 रुपये हैकूलिंग के लिए मिलेगा अलग से बटन

Acer launches Nitro 5 gaming laptop Launched in India at Rs 72,990 with 10th generation Intel Core H-series chipsets
acer nitro 5 2020 - फोटो : social media

    विस्तार

    एसर ने भारतीय गेमिंग लैपटॉप बाजार में अपना नया लैपटॉप Acer Nitro 5 पेश कर दिया है। Acer Nitro 5 लैपटॉप में इंटेल की एच सीरीज का 10वीं जेनरेशन का प्रोसेसर है। यह लैपटॉप आपको अलग-अलग वेरियंट में मिलेगा, जैसे कि Acer Nitro 5 को कोर आई7 प्रोसेसर और एनविडिया GeForce RTX 2060 ग्राफिक्स वाला वेरियंट। Acer Nitro 5 लैपटॉप हाई रिफ्रेश रेट स्क्रीन के साथ आता है। इसके अलावा इसमें फोर जोन RGB कीबोर्ड है। यह लैपटॉप 15-17 इंच की स्क्रीन साइज में मिलेगा।

    Acer Nitro 5 की स्पेसिफिकेशन

    एसर के इस लैपटॉप ब्लैक कलर मेटालिक बॉडी है। इसके अलावा डिस्प्ले में कम-से-कम बेजल दिया गया है। लैपटॉप में बॉडी टू स्क्रीन रेशियो 80 फीसदी है। यह लैपटॉप दो साइज में मिलेगा जिनमें 15 इंच और 17 इंच शामिल हैं। डिस्प्ले की रिजॉल्यूशन फुल एचडी यानी 1920x1080 पिक्सल है और डिस्प्ले आईपीएस है। डिस्प्ले का रिफ्रेश रेट 144Hz है। इसके अलावा इसमें डुअल स्पीकर है जिसमें DTS:X Ultra का सपोर्ट है।

    इसके अलावा गेमिंग के दौरान कूलिंग के लिए लैपटॉप में अलग से एक बटन दिया गया है। लैपटॉप में इंटेल कोर 10वीं जेनरेशन का i5/i7 H-सीरीज का प्रोसेसर है। इसमें 32GB DDR4 रैम और Nvidia GeForce RTX 2060 ग्राफिक्स है। लैपटॉप में हाईब्रिड स्टोरेज का विकल्प मिलेगा। इसके अलावा इसमें 1TB HDD और 256GB SSD स्टोरेज है।

    ये भी पढ़ें: Mi NoteBook 14 और Mi NoteBook 14 Horizon Edition भारत में हुए लॉन्च, जानें कीमत

    यह लैपटॉप विंडोज 10 होम एडिशन पर काम करता है और इसमें 57.5Wh की बैटरी दी गई है। बैटरी को लेकर कंपनी ने एक बार की चार्जिंग में 10 घंटे तक के बैकअप का दावा किया है। कनेक्टिविटी के लिए लैपटॉप में एक HDMI पोर्ट, दो यूएसबी पोर्ट 3.2, एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, एक यूएसबी 3.2 पोर्ट, एक इथरनेट पोर्ट है।

    लैपटॉप में वाई-फाई 6 और ब्लूटूथ 5.0 का सपोर्ट है। इसमें इनबिल्ट माइक्रोफोन भी दिया गया है। लैपटॉप के 15 इंच डिस्प्ले और 10वीं जेनरेशन इंटेल कोर आई5 प्रोसेसर, 8 जीबी रैम और Nvidia GeForce GTX 1650 ग्राफिक्स वेरियंट की कीमत 72,990 रुपये है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें