फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ 5 सबसे किफायती 4जी स्मार्टफोन

हाईइंड स्मार्टफोन के बाद मिड रेंज और एंट्री लेवल स्मार्टफोन में भी फिंगरप्रिंट सेंसर को स्मार्टफोन कंपनियों ने शामिल किया है। स्मार्टफोन कंपनियां फोन की खासियत के रूप में फिंगरप्रिंट सेंसर फीचर को भुना रही है। इसके कारण फिंगरप्रिंट सेंसर धीरे-धीरे किसी भी स्मार्टफोन का एक अहम फीचर होते जा रहा है। हम यहां ऐसी ही खूबी वाले सबसे किफायती स्मार्टफोन की एक लिस्ट प्रकाशित कर रहे है जो फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ हैं।

1:
कूलपैड नोट 3 लाइट की कीमत 6,999 रुपए है। इसमें 5 इंच एचडी डिस्प्ले दिया गया है। यह 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वॉडकोर प्रोसेसर, 3 जीबी रैम, 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज और माइक्रोएसडी कार्ड (32 जीबी) सपोर्ट के साथ है। 13 मेगापिक्सल रियर और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 2500एमएएच की है।

2:
कूलपैड नोट 3 की कीमत 8,999 रुपए है। इसमें 5.5 इंच एचडी डिस्प्ले दिया गया है। यह 1.3 गीगाहर्ट्ज क्वॉडकोर प्रोसेसर, 3 जीबी रैम, 16 जीबी इंटरनल स्टोरेज और माइक्रोएसडी कार्ड (64 जीबी) सपोर्ट के साथ है। 13 मेगापिक्सल रियर और 5 मेगापिक्सल फ्रंट कैमरा दिया गया है। फोन की बैटरी 3000एमएएच की है।