किसान मजदूरों का वित्त मंत्री के खिलाफ प्रदर्शन

ब्यूरो, अमर उजाला, पटियाला
Wed, 16 Nov 2016 03:29 PM IST
 Farmers, workers, demonstrating performance against the finance minister, protesting,Sangrur
संगरूर में वित्त मंत्री की कोठी के पास प्रदर्शन करते किसान और मजदूर जत्थेबंदिया। - फोटो : अमर उजाला

    चार दिन से डीसी दफ्तर के सामने अनिश्चितकाल धरना लगाए बैठे किसान-मजदूरों ने शहर में रोष मार्च निकाला और वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींढसा की कोठी का घेराव करके जोरदार नारेबाजी की।

    इस मौके पर जमीन प्राप्ति संघर्ष कमेटी के नेता मुकेश मलौद, भाकियू एकता उग्राहां के प्रदेशाध्यक्ष जोगिंदर सिंह उग्राहां, भाकियू एकता डकौदा के बूटा सिंह बुर्जगिल ने कहा कि पुलिस प्रशासन यह झूठ बोल रहा है कि माता गुरदेव कौर के कातिलों को पकड़ने के लिए 14 पुलिस टीमें बनाकर छापामारी की जा रही है। असल दोषी अपने घरों में बैठे हैं और खुलेआम बाहर घूम रहे हैं।

    उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जा रही। ऐसा सबकुछ सियासी सरपरस्ती में हो रहा है। जबकि दूसरी तरफ अठारह बेकसूर मजदूर एक महीने से जेल में बंद हैं।

    उन्होंने चेतावनी देते कहा कि यदि माता गुरदेव कौर का धक्के से पोस्टमार्टम किया गया, कातिलों को गिरफ्तार न किया, जेल में बंद मजदूरों को रिहा न किया, पंचायती जमीन में दलितों को हिस्सा न दिया गया और दलितों के घरों व व्हीकलों के तोड़फोड़ का मुआवजा न दिया गया तो 16 नवंबर को डीसी दफ्तर का घेराव किया जाएगा।

    इस मौके पर पंजाब खेत मजदूर यूनियन के जोरा सिंह नसराली, पेंडू मजदूर यूनियन के कश्मीर सिंह, किरती किसान यूनियन के दातार सिंह, क्रांतिकारी पेंडू मजदूर यूनियन के संजीव मिंटू, गुरमुख सिंह, बहाल सिंह मौजूद थे।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें