फेसबुक सेफ्टी चेक के साथ ला रहा है फंड राइजिंग फीचर

फेसबुक बुधवार को कहा कि वह जल्द ही ऐसा फीचर ला रहा है जिससे जरिए आपात स्थिति में सेफ्टी चेक के दौरान चंदा इकट्ठा करने (फंड राइजिंग) में मदद मिलेगी। नए अपडेट के बाद यूजर्स को सेफ्टी चेक के दौरान पैसे डोनेट करना का विकल्प मिलेगा। साथ ही यह भी दिखेगा कितने दिनों में कितने पैसे इकट्ठे हो गए हैं। फेसबुक ने कहा कि इस फीचर से बाढ़, भूकंप जैसी आपात स्थितियों में लोगों को मदद मिलेगी।
बता दें कि फेसबुक ने सेफ्टी चेक फीचर साल 2014 में लॉन्च किया था जिसकी मदद से यूजर्स अपने दोस्तों को बता सकता है कि आपदा की स्थिति में वह सेफ है या नहीं। इस फीचर का यूज सबसे पहले अमेरिका में हुआ था जब फ्लोरिडा के एक नाइटकल्ब में गोलीबारी में 49 लोगों की मौत हो गई थी। फेसबुक ने अपने ब्लॉग पोस्ट में कहा कि सेफ्टी चेक के साथ फंड राइजिंग फीचर को अगले कुछ हफ्तों में अमेरिका में रिलीज कर दिया जाएगा।
सेफ्टी चेक को मंगलवार की रात भी एक्टिव किया गया था जब पश्चिमी लंदन की एक 24 मंजिला इमारत में आग लग गई थी। कुछ ही देर में आग ने भयावह रूप धारण कर लिया और इस हादसे में 12 लोगों की मौत हो गई है।