फेसबुक लाया नया टूल, गलत और झूठी खबरों पर कसेगा शिकंजा

तमाम अटकलों के बाद फेसबुक ने आखिरकार फेक न्यूज के खिलाफ मोर्चा खोल ही दिया है। फेसबुक का यह नया टूल फेक या झूठी न्यूज को अलग छांट देगा यानी 'डिस्प्यूटेड' का टैग लगा देगा। इसके लिए फेसबुक Snopes, Factcheck.org, ABC News और PolitiFac जैसी संस्थाओं की मदद लेगा।
फेसबुक खबरों को फैक्ट-चेकिंग संस्थाओं को भेजेगा और अगर फैक्ट चेकर्स को लगता है कि यह खबर झूठी और गलत है या किसी खास मकसद से किसी के खिलाफ अफवाह फैलाई जा रही है तो वह खबर न्यूज फीड में 'डिस्प्युटेड' टैग के साथ दिखेगी।
क्या होगा फायदा

डिस्प्युटेड खबरें न्यूज फीड में कम दिखेंगी, साथ ही ऐसी खबरों को शेयर करने वाले यूजर्स के पास एक मैसेज भी आएगा जिसमें बताया जाएगा कि यह खबर किस प्रकार गलत है। फैक्ट चेकर्स टीम न्यूज देने वाली वेबसाइट की डोमेन और न्यूज की सत्यता को जांचने के बाद डिस्प्युट का टैग लगाती हैं। हालांकि अभी तक यह साफ नहीं हुआ है कि यह फीचर किन-किन देशों में शुरू हो गया है। इससे मीडिया संस्थाओं को काफी मदद मिलेगी।