फेसबुक का 'Find Wi-Fi' फीचर लॉन्च, आसपास के फ्री वाई-फाई का चलेगा पता

amarujala.com- Written By: प्रदीप पाण्डेय
Mon, 03 Jul 2017 10:00 AM IST
विज्ञापन
facebook Expanded Find Wi-Fi Globally
Facebook Find Wi-Fi

    फेसबुक ने आखिरकार अपने फाइंड वाई-फाई फीचर को ग्लोबली लॉन्च कर दिया है। अब यह फीचर आईओएस और एंड्रॉयड दोनों प्लेटफॉर्म के लिए उपलब्ध हो गया है। फाइंड वाई-फाई फीचर फेसबुक ऐप के नए अपडेट में मिल रहा है। फेसबुक ने इसकी जानकारी अपने ब्लॉग में दे दी है। बता दें कि इस फीचर की टेस्टिंग पिछले साल से कुछ चुनिंदा देशों में हो रही थी।

    कैसे काम करता है फेसबुक का फाइंड वाई-फाई फीचर

    Facebook Find Wi-Fi
    Facebook Find Wi-Fi

    सबसे पहले अपने फेसबुक ऐप को अपडेट करें। अब ऐप को ओपन करें और राइट साइट में दी गई तीन लाइन पर क्लिक करें। अब आपको आपकी प्रोफाइल के साथ-साथ नीचे की ओर फाइंड वाई-फाई (Find Wi-Fi) का ऑप्शन दिखेगा। उस पर क्लिक करते ही आसपास के फ्री वाई-फाई की लिस्ट आपके सामने आ जाएगी। हालांकि इसके लिए आपको अपने फोन में वाई-फाई ऑन रखना होगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें