पाकिस्तान की नापाक हरकत पर Facebook ने फेरा पानी, भारत में फर्जी खबर फैला रहे सैकड़ों अकाउंट ब्लॉक

पाकिस्तान अपनी हरकतों के लिए न सिर्फ भारत में बल्कि पूरी दुनिया भर में बदनाम है। आतंकी गतिविधियों के लिए अपनी जमीन देना हो या फिर फर्जी खबरों के आधार पर झूठ और नफरत फैलाना हो, पाकिस्तान का नाम सबसे ऊपर आता है। यही कारण है कि अब Facebook ने पाकिस्तान से चल रहे फर्जी अकाउंट्स और पेजों को ब्लॉक कर दिया है।
दरअसल Facebook ने बताया कि उसने पाकिस्तान से चल रहे 453 फेसबुक अकाउंट, 103 फेसबुक पेज, 78 फेसबुक ग्रुप और 107 इंस्टाग्राम अकाउंट्स को ब्लॉक कर दिया है। ये सभी फर्जी अकाउंट्स भारत में गलत सूचनाओं को फैलाने का काम करते थे।
Facebook ने एक बयान में कहा, "इस नेटवर्क के पीछे काम कर रहे लोग फर्जी अकाउंट पर निर्भर थे। इनमें से कुछ का दावा था कि वे भारत में रहने वाले हैं। इसके अलावा कई का दावा था कि वो भारतीय सेना के फैन पेज और ग्रुप को चलाते हैं।"
Facebook की तरफ से बताया गया है कि पाकिस्तान से चल रहे इन फर्जी अकाउंट्स और पेज से करीब 70,000 अकाउंट्स जुड़े थे। वहीं, इन फर्जी ग्रुप्स से करीब 11 लाख यूजर्स जुड़े थे। जबकि, इन फर्जी इंस्टाग्राम अकाउंट्स से करीब 11000 यूजर्स जुड़े थे। कंपनी ने इन सभी अकाउंट्स से शेयर किए गए मीम, पोस्ट, फोटोज के सैंपलों की भी जानकारी दी।
इनमें से ज्यादा तर अकाउंट्स पर अंग्रेजी या हिंदी में कंटेंट को पोस्ट किया जाता था। इन अकाउंट्स पर लोकल खबरों से लेकर कई मुद्दों पर पोस्ट किए जाते थे। इसके अलावा इन अकाउंट्स पर भारत-पाकिस्तान और भारत-चीन संबंधित खबरों और नीतियों के बारे में फर्जी जानकारी दी जाती थी। इसके अलावा ये अकाउंट्स भारत सरकार की पॉलिसी से लेकर कोरोना वायरस तक की लोगों को फर्जी जानकारी देते थे।
माना जा रहा है कि Facebook कई और अकाउंट्स पर अपनी नजरें बनाए हुए है, जिस पर उसे संदेह है। वहीं, आने वाले समय में ऐसे कई और फर्जी अकाउंट्स को कंपनी ब्लॉक कर सकती है।
- Google ने Play Store से डिलीट किए 5000 फर्जी एप्स, लालच देकर मोबाइल के सिस्टम पर करते थे कब्जा
- WhatsApp में जुड़ने वाले हैं नए फीचर्स, वीडियो कॉलिंग से मैसेज तक में होंगे ये बड़े बदलाव
- 10 सितंबर को भारत में लॉन्च होगा Samsung Galaxy M51, जानें क्या होगी कीमत?
- Realme X7 और Realme X7 Pro हुए लॉन्च, फोटोग्राफी के लिए रियर में मिलेगा 4 कैमरों का सेटअप