यह है अनोखा टैटू, TV, कंप्यूटर समेत कई डिवाइस कर सकेंगे कंट्रोल

वैज्ञानिकों ने एक ऐसै टैटू तैयार किया है जो आपकी बॉडी के रंगों में आसानी मिल जाएगा और उसकी मदद से आप अपने फोन, टीवी, एसी जैसे तमाम गैजेट्स को कंट्रोल कर सकेंगे। यह अल्ट्राथीन टैटू सिर्फ हाथ के इशारे से वर्चुअली और फिजिकली डिवाइस को कंट्रोल कर सकता है। तो आइए जानते हैं कि यह टैटू आखिर काम कैसे करता है?
दरअसल इस टैटू में कई सारे सेंसर्स लगे हैं जो मैग्नेटिक फील्ड क्रिएट करते हैं। इन सेंसर्स से ही आप घर के तमाम इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस को जेस्चर के जरिए कंट्रोल कर सकेंगे। रिपोर्ट के मुताबिक इसे ऑपरेट करना काफी आसान है।
इस टैटू में लगे सेंसर के जरिए आप बॉडी के मूवमेंट को भी महसूस कर सकेंगे। इस तकनीक के जरिए रिसर्चर्स ने कंप्यूटर स्क्रीन पर एक वर्चुअल बल्ब को जलाकर भी दिखाया, वह भी बिना टच किए। इसके लिए उन्होंने एक परमानेंट मैगनेट को एक रिंग-शेप के प्लास्टिक स्ट्रक्चर में फिट किया था।