चीन ने शुरू किया 6जी प्रौद्योगिकी पर काम

संजीव कुमार झा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजालासंजीव कुमार झा
Sat, 09 Nov 2019 07:04 AM IST
विज्ञापन
China started work on 6G technology
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

    इंटरनेट स्पीड में 5जी सेवा लांच करके दुनिया का चौथा देश बनने के बाद चीन ने 6जी प्रौद्योगिकी पर भी काम शुरू कर दिया है। इस संबंध में चीन सरकार ने बाकायदा 6जी रिसर्च एंड डेवलपमेंट समूह के साथ बैठक की है। बैठक में चीन सरकार ने इस परियोजना पर देश के 37 विश्वविद्यालयों, शोध संस्थानों और इंटरप्राइज को 6जी के तकनीकी पक्ष पर सुझाव देने के लिए टीम गठित कर दी है।

    चीन में प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने 6जी पर काम शुरू करने के लिए विशेषज्ञों को पूरी आजादी दी है। यह परियोजना उसके लिए भविष्य में चीन को प्रौद्योगिकी में दुनिया का नेतृत्व करने के मकसद से विकसित की जा रही है। विज्ञान और तकनीकी मंत्रालय के उप मंत्री वांग शी ने सम्मेलन में कहा कि विशेषज्ञों के साथ 6जी के लिए एक खास किस्म की शोध योजना और शुरुआती शोध करने के लिए ब्यूरो को डिजाइन किया गया है।

    विज्ञापन

    इसका मुख्य मकसद चीन की कम्युनिस्ट सरकार को दुनिया में अपनी तकनीक अच्छी कीमत पर बेचकर नई स्पीड दिलाने की है। 6जी का इस्तेमाल मेडिकल और इंजीनियरिंग के साथ रॉकेट इंजीनियरिंग और रोबोट के क्षेत्र में सबसे ज्यादा उन्नत और हाई स्पीड डाटा मुहैया कराने में होगा। इस बारे में अभी अधिक जानकारी नहीं दी गई है।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    भारत में 5जी भी नहीं

    भारत में दुनिया के सबसे ज्यादा इंटरनेट यूजर्स मौजूद है। लेकिन वास्तविकता यह है कि भारत अपने पड़ोसी देशों से भी इंटरनेट स्पीड के मामले में पीछे है। हालात यह हैं कि भारत में अभी तक 5जी के स्पेक्ट्रम की नीलामी नहीं हो सकी है। यहां तक कि अब तक देश में 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी राशि भी तय नहीं हुई है।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें