जियो की राह पर BSNL, साल के अंत तक लॉन्च करेगा 4G VoLTE
विज्ञापन

भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) रिलायंस जियो के नक्शेकदम पर चलने की तैयारी में है। रिपोर्ट की मानें तो साल के अंत तक बीएसएनएल पूरे देशभर में 4जी VoLTE सर्विस शुरू करने वाला है। बता दें कि इससे पहले एयरटेल, वोडाफोन और आइडिया भी 4जी वीओएलटीई सर्विस लॉन्च करने की घोषणा कर चुके हैं।
ये भी पढ़ेंः इन 4 कोड से पता करें कहीं आपका फोन ट्रैक तो नहीं किया जा रहा ?
दरअसल बीएसएनएल के अनुपम श्रीवास्तव ने अपने एक बयान में कहा है, 'बीएसएनएल फाइनेंशियल ईयर 17-18 में 4जी वीओएलटीई सर्विस लॉन्च कर रहा है। हम प्राइवेट सेक्टर की टेलीकॉम कंपनियों के टैरिफ प्लान से अपने प्लान मैच करके चल रहे हैं।'
विज्ञापन
ये भी पढ़ेंः कौन-कौन देखता है आपकी फेसबुक प्रोफाइल ?, ऐसे जानें
बता दें कि 4जी वीओएलटीई यानी वॉयस ओवर एलटीई टेक्नोलॉजी फिलहाल रिलायंस जियो के पास है और जियो ने ही सबसे पहले भारत में इसकी शुरुआत की है। वहीं जियो के बाद एयरटेल और आइडिया वीओएलटीई सर्विस की टेस्टिंग कई शहरों में कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन