5G in India: iPhone वालों को क्यों नहीं मिल रहा 5जी का नेटवर्क, यहां है जवाब

प्रदीप पाण्डेय
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रदीप पाण्डेय
Sat, 08 Oct 2022 09:32 AM IST
सार

Airtel के iPhone यूजर्स भी 5G का आनंद ले सकेंगे। बता दें भारत में सबसे पहले 5G लॉन्च करने वाली पहली कंपनी Airtel है। Airtel की 5जी सर्विस दिल्ली, कोलकाता, वाराणसी और मुंबई जैसे 8 शहरों में शुरू हो गई है।

Apple iPhone Users in India Will Be Able to Access Airtel 5G Services Soon
Airtel 5G - फोटो : अमर उजाला/प्रदीप पाण्डेय

    विस्तार

    देश में 5G की लॉन्चिंग हो चुकी है। कई एंड्रॉयड यूजर्स को एयरटेल के 5G नेटवर्क का सिग्नल भी मिल रहा है, लेकिन बेचारे iPhone वाले अभी इंतजार कर रहे हैं। Airtel का 5जी नेटवर्क आईफोन में इसलिए नहीं मिल रहा, क्योंकि एपल की ओर से ही इसे हरी झंडी नहीं मिली है, लेकिन यह भी खबर है कि जल्द ही Airtel के iPhone यूजर्स भी 5G का आनंद ले सकेंगे।

    बता दें भारत में सबसे पहले 5G लॉन्च करने वाली पहली कंपनी Airtel है। Airtel की 5जी सर्विस दिल्ली, कोलकाता, वाराणसी और मुंबई जैसे 8 शहरों में शुरू हो गई है। Airtel 5G Plus के बाद Jio ने भी अपनी 5जी सर्विस को दिल्ली, मुंबई, वाराणसी और कोलकाता में बीटा ट्रायल के तौर पर शुरू किया है।

    ये भी पढ़ें: Jio 5G Welcome Offer: क्या है यह ऑफर, कैसे मिलेगा इनवाइट कोड, सबकुछ जानें

    Airtel 5G Plus को लेकर एयरटेल ने अपनी वेबसाइट पर उन सभी फोन की लिस्ट जारी की है जिनमें एयरटेल का Airtel 5G Plus सपोर्ट करेगा। इस लिस्ट में सभी आईफोन की लिस्ट भी है लेकिन लिस्ट के साथ यह भी लिखा है कि सभी आईफोन में Airtel 5G Plus तभी सपोर्ट करेगा जब एपल की ओर से सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया जाएगा।

    5G in India: iPhone वालों को क्यों नहीं मिल रहा 5जी का नेटवर्क, यहां है जवाब

    फिलहाल आईफोन यूजर्स को एक नोटिफिकेशन मिल रहा है कि आपके फोन निर्माता ने अभी तक कोई सॉफ्टवेयर अपडेट जारी नहीं किया है। आप अपने फोन में Airtel 5G Plus के सपोर्ट की जानकारी एयरटेल थैंक्स एप्स से भी ले सकते हैं।

    ये भी पढ़ें: Airtel 5G Plus: सिर्फ इन्हीं स्मार्टफोन में करेगा सपोर्ट, देखें सभी कंपनियों के फोन की लिस्ट 

    Airtel की ओर से यह भी कहा गया है कि 5जी नेटवर्क के लिए वह किसी स्मार्टफोन यूजर्स ओवर दी टॉप (OTA) अपडेट जारी नहीं करने वाला है। इसके लिए मोबाइल निर्माता कंपनियों की ओर से सॉफ्टवेयर अपडेट जारी किया जाएगा। नए अपडेट के बाद जल्द ही iPhone 12 और इसके बाद के आईफोन मॉडल को 5G नेटवर्क का सिग्नल मिलने लगेगा।

    जियो की 5जी शुरू

    बता दें कि एक अक्तूबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इंडिया मोबाइल कांग्रेस 2022 में 5G सर्विस लॉन्च की है। एक अक्तूबर से ही Airtel की 5जी सर्विस शुरू हो गई है और आज यानी 5 अक्तूबर को दशहरे के खास मौके पर Jio की 5जी सर्विस शुरू हो रही है। एयरटेल की 5जी सर्विस 8 शहरों में शुरू की गई है, जबकि जियो की 5जी सर्विस को बीटा ट्रायल के तौर पर लॉन्च किया गया है।