एप्पल iPhone 8 Launch: आज खत्म होगा इंतजार, ये 10 चीजें होंगी खास

amarujala.com, Presented by: विशाल अहलावत
Tue, 12 Sep 2017 12:27 PM IST
विज्ञापन
Apple iPhone 8 Launch Event: Tim Cook will launch iPhone X, iPhone 8, iPhone 8 Plus Smartphone
लॉन्चिंग इवेंट 12 सितंबर की रात 10 बजकर 30 मिनट के करीब शुरू होगा।

    अमेरिका की मशहूर स्मार्टफोन मेकर कंपनी एप्पल मंगलवार को आईफोन 8 लॉन्च करने जा रही है। लॉन्चिंग इवेंट दिनाँक 12 सितंबर 2017 की रात 10 बजकर 30 मिनट के करीब शुरू होगा। इवेंट का आयोजन एप्पल के नए कैम्पस स्टीव जॉब्स थियेटर में होगा। यह पहली बार है जब टिम कुक स्टीव जॉब्स थिएटर में लॉन्च इवेंट को संबोधित करेंगे। इस इवेंट पर दुनियाभर के लोगों की नजर टिकी है। अब तक की लीक्स से जानते हैं इवेंट से जुड़ी 10 खास बातें-

    1. कंपनी इस बार आईफोन 8 के साथ आईफोन 8 प्लस और आईफोन X स्पेशल एडिशन लॉन्च कर सकती है। इसके अलावा आईफोन 7एस और आईफोन 7एस प्लस के लॉन्चिंग की भी खबर है।

    विज्ञापन

    2. कंपनी एक नया एप्पल टीवी सेटअप बॉक्स को भी लॉन्च कर सकती है जो 4K और एचडीआर सपोर्ट करेगा।

    विज्ञापन
    विज्ञापन

    3. कंपनी एप्पल वाच सीरीज 3 मॉडल लॉन्च कर सकती है जिसके साथ LTE सपोर्ट भी होगा। नए मॉडल के वाच में कंपनी बड़ी बैटरी दे सकती है।

    4. इस इवेंट में कंपनी iOS 11 के फोन में अपडेट की तारीख का ऐलान कर सकती है।

    5. आईफोन X ग्लास बॉडी (फ्रंट और बैक), स्टील फ्रेम और 5.8 इंच की बेजल-लैस डिस्प्ले के साथ आएगा। आईफोन एक्स में फिजकल होम बटन भी नहीं दिया गया है। बटन डिस्प्ले में ही छिपा होगा।

    6. आईफोन X में फोन को अनलॉक करने के लिए 3डी फेस स्कैनर फीचर दिया होगा। इसमें डुअल रियर कैमरा भी होगा।

    7. आईफोन एक्स के 64 जीबी वैरिएंट की कीमत $1000 हो सकती है। माना जा रहा है कंपनी 64GB, 256GB और 512GB वाले वैरिएंट उतार सकती है। यह पहली बार होगा जब कंपनी 512जीबी स्टोरेज देगी।

    8. नए फोन में वायरलेस चार्जिंग फीचर दिए जाने की भी संभावना है। यह फीचर Qi स्टैंडर्स के मुताबिक तैयार किया गया होगा।

    9. उम्मीद की जा रही है कि आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस की बुकिंग अमेरिका में 15 सितंबर से शुरू हो जाएगी और 22 सितंबर से इसकी बिक्री शुरू हो जाएगी।

    10. भारत में यह फोन अक्टूबर महीने में आ सकते हैं।

    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें