WiFi Tips: वाई-फाई से होता है डाटा चोरी होने का खतरा, यहां जानें इससे बचने का तरीका

आज के समय में इंटरनेट के बिना कोई भी काम करना मुश्किल है। अब चाहे वो आपके ऑफिस से जुड़ा काम हो या किसी को कोई जरूरी सूचना देनी हो। यहां तक की किसी को पेमेंट करने के लिए भी आपको इंटरनेट की जरूरत होती है। बढ़ते डिजिटाइजेशन ने इंटरनेट की जरूरत हमारे जीवन में काफी हद तक बढ़ा दी है। यही कारण है कि लोग अब ऐसा रिचार्ज प्लान चुनते हैं, जिसमें डाटा भी मिलता है। वहीं कई बार इंटरनेट डाटा ना होने पर या डाटा बचाने के चक्कर में लोग वाई-फाई का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन आपको पता होना चाहिए कि मुफ्त में वाई-फाई का इस्तेमाल करना आपके लिए भारी पड़ सकता है। कई जगहों पर पब्लिक वाई-फाई इंस्टॉल होते हैं, जिसे बिना पासवर्ड के इस्तेमाल किया जा सकता है। दरअसल, ये वाई-फाई आपके लिए सुरक्षित नहीं होते हैं। हैकर्स के लिए ये चोरी करने का एक काफी आम जरिया है। आज हम आपको इससे बचने के कुछ तरीकों के बारे में बताने जा रहे हैं।

हैकर्स आपके फोन पर दो तरह से अटैक करते हैं। पहला है मैन इन द मिडल (MITM) अटैक। इसमें हैकर्स द्वारा यूजर्स को ठगने और डाटा चुराने के लिए एक खतरनाक थर्ड पार्टी इन्टर्सेप्ट का इस्तेमाल किया जाता है।

वहीं दूसरे तरीके के अटैक में हैकर्स बहुत आसानी से लोगों के फोन में घुस जाते हैं। पैकेट स्निफिंग अटैक में वाई-फाई के जरिए एक्सेस की गई जानकारी को हैकर्स आसानी से प्राप्त करते हैं।
- BRATA Virus: एंड्रॉयड यूजर हो जाएं सावधान, आपके मोबाइल बैंकिंग एप को हैक कर सकता है ये वायरस, यहां जानें बचने का तरीका
- Telegram New Features: टेलीग्राम पर आ रहे हैं ये कमाल के फीचर्स, यूजर्स को मिलेगा चैटिंग का शानदार अनुभव
- Instagram Trick: इस आसान तरीके से अपने इंस्टाग्राम और फेसबुक को करें लिंक, एक ही क्लिक में दोनों प्लेटफॉर्म पर शेयर होगी पोस्ट
- Mobile Phone Tips: मोबाइल फोन हो जाए गुम या चोरी तो सबसे पहले करें ये काम, वरना हो सकता है भारी नुकसान