WhatsApp Tips and Trick: व्हाट्सएप से चुटकियों में बदलें अपना यूपीआई पिन, यहां जानिए पूरा प्रोसेस

व्हाट्सएप दुनियाभर में सबसे लोकप्रिय और सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले मैसेजिंग ऐप्स में से एक है। यही कारण है कि व्हाट्सएप अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को और भी बेहतर बनाने कि लिए नए-नए फीचर्स लाता रहता है। इसी क्रम में व्हाट्सएप ने हाल ही में कई कमाल के फीचर्स को लॉन्च किया है। आज हम आपको इन्हीं में से एक फीचर के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप बेहद आसानी से अपने यूपीआई पिन को बदल सकते हैं। दरअसल, व्हाट्सएप ने हाल ही में एक खास यूपीआई पेमेंट फीचर लॉन्च किया था, जिसका नाम 'व्हाट्सएप पे' है। इसकी मदद से यूजर्स व्हाट्सएप पर एक दूसरे को पैसे भेज या ले सकते हैं। वहीं दूसरी तरफ क्या आपको पता है कि आप व्हाट्सएप प्लेटफॉर्म पर अपना यूपीआई पिन भी बदल सकते हैं? अगर नहीं, तो आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आइए जानते हैं कि व्हाट्सएप की मदद से कैसे यूपीआई पिन को बदला जा सकता है।

फॉलो करें ये आसान स्टेप्स
अपना यूपीआई पिन बदलने के लिए आपको सबसे पहले स्मार्टफोन पर व्हाट्सएप को खोलना है। ध्यान रहे कि आपका ऐप अपडेटेड हो। अब अगर आप एंड्रॉयड यूजर हैं तो व्हाट्सएप की होम स्क्रीन पर ऊपर की तरफ दाएं कोने में दिए तीन डॉट्स पर क्लिक करें। यहां पर ड्रॉप-डाउन मेनू के पांचवे ऑप्शन ‘पेमेंट्स’ को सिलेक्ट करें।

अगर आप आई-फोन यूजर हैं, तो व्हाट्सएप की होम स्क्रीन पर सबसे नीचे दाएं कोने में दिए ऑप्शन को सिलेक्ट करके इस सेटिंग तक पहुंच सकते हैं।