BSNL Recharge: मात्र 999 रुपये में पाएं 2000 जीबी तक डाटा, डिज्नी+हॉटस्टार के साथ और भी ढेरों फायदें

ज्योति मेहरा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीज्योति मेहरा
Fri, 07 Jan 2022 12:06 PM IST
bsnl super star premium plus plan benefit validity and price know all details about this Tech news in Hindi
bsnl - फोटो : i stock

    सरकार के स्वामित्व वाली टेलिकॉम कंपनी भारत संचार निगम लिमिटेड यानी बीएसएनएल प्राइवेट कंपनियों को टक्कर देने के लिए देश में एक से बढ़कर एक प्रीपेड प्लान की पेशकश करती रहती है। इसी क्रम में बीएसएनएल ने एक बार फिर अपने यूजर्स के लिए एक जबरदस्त प्लान पेश किया है। हाल ही में बीएसएनएल ने एक नया फाइबर टू द होम (एफटीटीएच) प्लान लॉन्च किया है। इसको 'सुपर स्टार प्रीमियम प्लस' प्लान नाम दिया गया है। इस प्लान को बीएसएनएल ने अपने सारे टेलीकॉम सर्कल्स के लिए लॉन्च किया है। इसमें ग्रहकों को कई सारे कमाल के बेनिफिट्स मिल रहे हैं। अगर आप भी इसका लुत्फ उठाना चाहते हैं तो आपको भी इस प्लान के बारे में जान लेना चाहिए। आइए जानते हैं, इसके बारे में सबकुछ। दरअसल, जियो, एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और बीएसएनएल ने 999 रुपये में 2000GB डेटा, डिज्नी+हॉटस्टार का सब्सक्रिप्शन के साथ कई सारे कमाल के बेनिफिट्स वाला एक नया प्लान लॉन्च किया है, लेकिन ये एक ब्रॉडबैंड प्लान है।

    BSNL का धमाकेदार प्लान (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    BSNL का धमाकेदार प्लान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

    BSNL का धमाकेदार नया प्लान

    इस ब्रॉडबैंड प्लान के तहत मिलने वाले डेटा की बात की जाए तो आपको 999 रुपये में अनलिमिटेड डेटा मिलेगा। दरअसल, 2000 जीबी तक इस डेटा के साथ आपको 150 केबीपीएस की स्पीड मिलेगी।

    BSNL का धमाकेदार प्लान (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    BSNL का धमाकेदार प्लान (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : istock

    वहीं 2000जीबी यूज होने के बाद स्पीड कम करके 10 केबीपीएस कर दी जाएगी। इतना ही नहीं आपको इसके साथ जबरदस्त ओटीटी बेनिफिट्स मिल रहे हैं।

    और पढ़ें...