WhatsApp New Feature: यूजर्स अब व्हाट्सएप पर भी कर सकेंगे अपनी तस्वीरों को एडिट, नहीं होगी किसी थर्ड पार्टी ऐप की जरूरत

ज्योति मेहरा
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीज्योति मेहरा
Wed, 19 Jan 2022 03:42 PM IST
whatsapp new features now users will edit screenshots images easier on whatsapp
व्हाट्सएप पर आ रहा है नया फीचर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

    दुनियाभर में इंस्टेन्ट मैसेजिंग ऐप व्हाट्सएप की लोकप्रियता बढ़ती जा रही है। भारत में करोड़ों लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। यही कारण है कि व्हाट्सएप अपने यूजर्स के एक्सपीरियंस को और बेहतर बनाने के लिए समय-समय नए अपडेट्स लाता रहता है। इसी कड़ी में एक बार फिर व्हाट्सएप कंपनी ऐप पर एक शानदार फीचर एड कर रही है। दरअसल, इस बार वॉयस नोट्स या वॉयस/ वीडियो कॉल को लेकर नहीं बल्की इस बार इमेज भेजने को लेकर बदलाव किए जा रहे हैं। जल्द ही ये ऐप यूजर्स को कोई भी इमेज भेजने से पहले उन्हें एडिट करने यानी और भी आकर्षित बनाने के लिए और भी तरीके प्रदान करने जा रहा है। इस फीचर की मदद से आब आप व्हाट्सएप पर कोई भी फोटे या स्क्रीनशॉट को भेजने से पहले उसे तुरंत एडिट कर सकेंगे। तो आइए इस मजेदार फीचर के बारे मैं और भी अधिक जानते हैं।

    व्हाट्सएप पर आ रहा है नया फीचर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    व्हाट्सएप पर आ रहा है नया फीचर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

    एक रिपोर्ट के अनुसार, लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म यानी व्हाट्सएप अपने इन-बिल्ट मीडिया एडिटर में दो नई पेंसिल जोड़ने जा रहा है। यानी व्हाट्सएप जल्द ही तीन पेंसिल पेश कर सकता है। अभी तक इमेज और स्क्रीनशॉट को भेजने से पहले एडिच करने के लिए एक पेंसिल थी। अब तक बस रंग कस्टमाइज की सुविधा दी गई थी। वहीं अब यूजर तीन अलग-अलग आकारों के बीच भी चुनाव कर सकेंगे।

    व्हाट्सएप पर आ रहा है नया फीचर (प्रतीकात्मक तस्वीर)
    व्हाट्सएप पर आ रहा है नया फीचर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay

    इतना ही नहीं व्हाट्सएप पर ब्लर फीचर लाने के लिए भी तैयारी चल रही है, जो यूजर्स को फोटो भेजने से पहले उसके कुछ हिस्सों को ब्लर करने की सुविधा भी देगा। ये यूजर्स के लिए बहुत काम का फीचर साबित हो सकता है। वहीं अगर आप संवेदनशील डेटा के साथ काफी सारे स्क्रीनशॉट भेजते हैं, तो ये आपके लिए बहुत करागार होगा।

    और पढ़ें...