Masked Aadhaar Card: यहां समझें क्या होता है मास्क्ड आधार कार्ड, ये रहा डाउनलोड करने का सरल तरीका

प्रकाश चंद जोशी
टेक्नोलॉजी डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीप्रकाश चंद जोशी
Fri, 10 Dec 2021 09:23 AM IST
what is masked aadhaar how to download Masked Aadhaar Card online
मास्क्ड आधार कार्ड डाउनलोड करने का तरीका - फोटो : iStock

    आज के समय में लगभग हर किसी के पास आधार कार्ड है, क्योंकि लगभग सभी जगहों पर ये काम आता है। बैंक में, स्कूल में, दफ्तर में, सिम कार्ड लेने में, अपनी पहचान बताने में आदि। ऐसे में लोग इसे हर वक्त अपने पास भी रखते हैं। आधार कार्ड में हमारा नाम, जन्मतिथि, पिता का नाम, पता और आधार कार्ड का यूनिक नंबर होता है। लेकिन क्या आप मास्कड आधार कार्ड के बारे में जानते हैं? शायद आपका जवाब न में हो। दरअसल, मास्क्ड आधार कार्ड वो होता है जिस पर आपके आधार के शुरुआत के आठ नंबर छुपे हुए होते हैं, और पीछे के चार अंक ही नजर आते हैं। आज के समय में इसका चलन काफी है, और आप इसे घर बैठे मिनटों में अपने मोबाइल फोन या कंप्यूटर में आसानी से डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आप भी इस मास्क्ड आधार कार्ड को लेना चाहते हैं, तो चलिए आपको इसे डाउनलोड करने के सरल तरीके के बारे में बताते हैं।तो चलिए जानते हैं इसके प्रोसेस के बारे में...

    मास्क्ड आधार कार्ड डाउनलोड करने का तरीका
    मास्क्ड आधार कार्ड डाउनलोड करने का तरीका - फोटो : Pixabay

    स्टेप 1

    मास्क्ड आधार कार्ड को डाउनलोड करने के लिए आपको सबसे पहले यूआईडीएआई की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना है, और यहां नजर आ रहे डाउनलोड आधार के विकल्प पर क्लिक करना है।

    मास्क्ड आधार कार्ड डाउनलोड करने का तरीका
    मास्क्ड आधार कार्ड डाउनलोड करने का तरीका - फोटो : Pixabay

    स्टेप 2

    अब आपको आधार/वीआईडी/नामांकन आईडी वाले विकल्प पर जाना है, और यहां जाकर मास्क्ड आधार कार्ड पर क्लिक करना है।

    और पढ़ें...