Aadhaar Link: मिनटों में घर बैठे आधार कार्ड को आईटीआर से करें लिंक, ये रहा प्रोसेस

हमारे पास जितने भी दस्तावेज हैं, उनमें से एक आधार कार्ड भी है। आधार का इस्तेमाल हम जरूरत पड़ने पर अलग-अलग जगहों पर करते हैं। ये भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण द्वारा जारी किया जाता है, जो हमारी पहचान बताने के अलावा कई अन्य कामों में भी मदद करता है। बैंक में खाता खोलने से लेकर एक सिम कार्ड खरीदने तक, हर एक जगह पर आधार कार्ड जरूरी है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब आधार कार्ड की जानकारी आपको आईटीआर भरते समय देनी पड़ेगी। साथ ही आधार को पैन कार्ड से लिंक करना भी जरूरी है। अगर ऐसा नहीं होता है, तो आपको आईटीआर भरते समय खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। इसलिए समय रहते आपको ये काम कर लेना चाहिए। तो चलिए हम आपको आधार कार्ड को आईटीआर से लिंक करने का सरल तरीका बताते हैं।तो चलिए जानते हैं इसके आसान से प्रोसेस के बारे में...

फॉलो करें ये प्रोसेस:-
स्टेप 1
इसके लिए आपको पहले इनकम टैक्स की आधिकारिक वेबसाइट https://incometaxindia.gov.in/Pages/default.aspx पर जाना है। यहां आपको अपने यूजर नेम और पासवर्ड से लॉगिन करना है।

स्टेप 2
यहां आपको प्रोफाइल सेटिंग पर जाना है, और वहां पर लिंक आधार वाले विकल्प पर क्लिक करना है। इसके बाद यहां आपको अपने आधार कार्ड से जुड़ी सभी जानकारी दर्ज करनी है।