Alert: कहीं आपका अकाउंट हैक तो नहीं? क्रोम और इस फ्री वेबसाइट से मिनटों में लगाएं पता, जानें बचाव के तरीके

Jagriti
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीJagriti
Thu, 11 Jun 2026 03:29 PM IST
सार

Account Hacking Warning Signs

: आजकल ऑनलाइन अकांउट होना आम बात हो गई है, लेकिन इससे सुविधाओं के साथ साइबर हमलों का खतरा भी बढ़ रहा है। अगर आपका पासवर्ड अचानक काम करना बंद कर दे, अकाउंट में अनजान बदलाव दिखें या बिना आपकी जानकारी के मैसेज भेजे जाएं, तो यह हैकिंग का संकेत हो सकता है।जानिए अकाउंट हैक होने के आसान संकेत और खुद को सुरक्षित रखने के जरूरी तरीके।

विज्ञापन
your account hacked? Look these warning signs check security status
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

    Account hacking warning signs AI cyber attack:

    कहीं आपका अकाउंट किसी और के कंट्रोल में तो नहीं है? अचानक पासवर्ड बदल जाना, अनजान लॉगिन या बिना वजह मैसेज आना-जाना..यह हैकिंग की ओर इशारा करता है। इसके अलावा आजकल तो देखा जा रहा है कि कई लोगों के इंस्टाग्राम अकाउंट अचानक डिएक्टिवेट हो जा रहे हैं और इसमें एरर लिखकर आने लग रहा है। ऐसे में अपने अकाउंट की सुरक्षा को देखने बेहद जरूरी हो जाता है। आइए जानते हैं कुछ जरूरी संकेत, जिसे हर ऑनलाइन अकाउंट यूजर को जरूर देखना चाहिए...

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

    Check email data leak haveibeenpwned website: इन वॉर्निंग साइन को कभी न करें नजरअंदाज

    अगर आपके अकाउंट या डिवाइस के साथ ऊपर बताई गई या फिर कोई और अजीब चीजें हो रही हैं, तो समझ जाइए कोई तीसरा आपके डिजिटल क्रेडेंशियल्स के साथ खिलवाड़ कर रहा है:

    1. अचानक पासवर्ड का काम न करना:

    अगर आप अपने सोशल मीडिया या ईमेल अकाउंट में लॉग-इन करने की कोशिश कर रहे हैं और अचानक आपका सही पासवर्ड भी काम करना बंद कर देता है। साथ ही आप रिसेट प्रोसेस तक भी नहीं पहुंच पाते हैं, तो यह एक बड़ा संकेत हो सकता है। इसका साफ मतलब होता है कि हैकर ने आपके अकाउंट को लॉग ऑउट करके आपके क्रेडेंशियल्स बदल दिए हैं।

    2. अकाउंट में अनजान बदलाव दिखना:

    अगर आपको अपने प्रोफाइल में कोई ऐसा बदलाव दिख रहा है, जो आपने कभी किए ही नहीं, जैसे कि आपका रिकवरी ईमेल, फोन नंबर या सिक्योरिटी क्वेश्चन (सुरक्षा प्रश्न) बदल चुके हैं, तो मान लें कि आपका अकाउंट पूरी तरह हैक हो चुका है।

    3. डिवाइस में एप्स का आ जाना:

    अगर आपके मोबाइल या कंप्यूटर की स्क्रीन पर अचानक ऐसे अनजान एप्स, प्रोग्राम या सॉफ्टवेयर नजर आने लगें जो आपने कभी इंस्टॉल नहीं किए, तो यह हैकर का काम हो सकता है। हैकर्स आपके डिवाइस को रिमोट एक्सेस ट्रोजन (Trojan), स्पाईवेयर या रैंसमवेयर से टारगेट करके यह हरकत करते हैं।

    4. दोस्तों को बिना भेजे मैसेज या मेल जाना

    : अगर आपके कॉन्टैक्ट लिस्ट में शामिल दोस्तों या रिश्तेदारों को आपके ईमेल एड्रेस या सोशल मीडिया हैंडल से ऐसे मैसेज या मेल मिल रहे हैं जो आपने कभी भेजे ही नहीं, तो यह हैकिंग की पुष्टि करता है। हैकर्स आपका अकाउंट हथियाने के बाद दूसरों को फंसाने के लिए ऐसे फिशिंग अटैक कर सकते हैं।

    प्रतीकात्मक तस्वीर
    प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : एआई जनरेटेड

    कैसे पता लगाएं हैकिंग का ?

    अगर आपको अपने अकाउंट में इनमें से एक भी संकेत मिल रहे हैं, तो आप इन दो तरीकों से सच का पता लगा सकते हैं।

    इस वेबसाइट का करें इस्तेमाल

    आप इंटरनेट पर haveibeenpwned.com नाम की एक बेहद भरोसेमंद और फ्री वेबसाइट पर जाकर जांच कर सकते हैं। यहां आपको सिर्फ अपना ईमेल एड्रेस दर्ज करना होता है। अगर आपके ईमेल का डेटाबेस में किसी लीक के साथ नाम आता है, तो समझ जाएं कि आपका क्रेडेंशियल खतरे में है और आपको तुरंत अपने सारे पासवर्ड बदलने की जरूरत है।

    गूगल क्रोम (Google Chrome) भी करेगा मदद

    अपने कंप्यूटर या मोबाइल में क्रोम ब्राउजर ओपन करें और उसकी सेटिंग्स में जाएं। इसके बाद प्राइवेसी एंड सिक्योरिटी सेक्शन पर क्लिक करके पासवर्ड मैनेजर खोलें ओर चेक पासवर्ड के विकल्प को चुनें। इससे अगर दुनिया के किसी भी काेने में कोई आपका क्रेडेंशियल चुराया हो, तो आपके क्रोम पर तुरंत अलर्ट मिल जाएगा।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें