TV Tips: सोते समय स्मार्ट टीवी को स्विच से क्यों बंद करना चाहिए? ये 5 फायदे जान गए तो बदल लेंगे आदत
Why To Shut Down Smart TV From Switch:
रात में टीवी को सिर्फ रिमोट से बंद कर छोड़ देना टीवी पर कई तरह से बुरा असर डालता है। आइए जानते हैं टीवी को रिमोट से बंद करने के बाद स्विच ऑफ करना क्यों एक अच्छी आदत है।

रोजाना रात में टीवी को सिर्फ रिमोट से बंद कर देना एक आम आदत है। आपने शायद ही ध्यान दिया होगा, लेकिन यह छोटी-सी लापरवाही आपके कई बड़े नुकसान करा सकती है। स्मार्ट टीवी स्टैंडबाय मोड में भी चलते रहते हैं, जिससे बिजली खपत तो होती रहती है। इसका असर टीवी की लाइफ पर पड़ता है। जानिए क्यों सोने से पहले टीवी को केवल रिमोट से ही नहीं, बल्कि स्विच से भी ऑफ करना जरूरी है।

वोल्टेज में उतार-चढ़ाव से बचाव
टीवी आमतौर पर बिना स्टेबलाइजर के चलता है। रात के समय अचानक वोल्टेज बढ़ने या घटने पर टीवी में फॉल्ट आ सकता है। ऐसे में सॉकेट में प्लग लगा होने या स्विच ऑन रह जाने पर मदरबोर्ड और अन्य हिस्से डैमेज होने का खतरा बढ़ जाता है। स्विच बंद कर देने से यह जोखिम लगभग खत्म हो जाता है।

बढ़ेगी टीवी की लाइफ
इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की एक निश्चित लाइफ होती है। स्टैंडबाय मोड में भी टीवी के अंदर करंट चलता रहता है। इससे उसके इंटरनल कंपोनेंट लगातार एक्टिव रहते हैं और उनकी लाइफ तेजी से कम होती है।प्लग निकालने से टीवी पूरी तरह ऑफ हो जाता है और लंबे समय तक बेहतर काम करता है।