Tech Tips: AC से सामने की तरफ क्यों गिरने लगता है पानी? जानें इसकी वजह और समाधान

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Thu, 19 Jun 2025 11:49 AM IST
सार

AC Care Tips:

गर्मी के मौसम में AC से राहत तो मिलती है लेकिन अगर उसमें से सामने की ओर पानी गिरने लगे तो यह परेशानी का कारण बन सकता है। जानिए इसके पीछे की वजह और समाधान के आसान तरीके।

Why water comes out from front of AC know problem and solution
क्यों लीक होता है एसी के फ्रंट से पानी - फोटो : AI

    उत्तर भारत समेत देश के कई हिस्सों में भीषण गर्मी ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है। ऐसे में एयर कंडीशनर (AC) ही एकमात्र सहारा बना हुआ है, जिससे लोग राहत की सांस ले पा रहे हैं। कुछ लोग तो एसी खरीदने के बजाए किराए पर लगवाकर इस तपती गर्मी से बचने की कोशिश कर रहे हैं।

    एयर कंडीशनर
    एयर कंडीशनर - फोटो : AI

    गर्मियों में AC का इस्तेमाल करते वक्त उसकी नियमित देखरेख भी जरूरी होती है। जरा सी लापरवाही परेशानी का कारण बन सकती है। कई बार ऐसा देखा गया है कि AC से पानी टपकने लगता है, जिससे लोग घबरा जाते हैं और सोचते हैं कि कहीं मशीन खराब तो नहीं हो गई। हालांकि, पानी टपकना हर बार खराबी की निशानी नहीं होती।

    एसी
    एसी - फोटो : Adobe Stock

    सामान्य स्थिति में AC से पानी पीछे की ओर निकलता है, लेकिन अगर पानी आगे की तरफ गिरने लगे तो यह किसी दिक्कत की ओर इशारा करता है। सबसे आम कारणों में से एक है ड्रेनेज पाइप का बंद होना। जब पाइप में गंदगी जम जाती है तो पानी का बहाव रुक जाता है और वह आगे से टपकने लगता है।