Tech Tips: लैपटॉप में USB-C पोर्ट है, फिर भी नहीं हो रहा चार्ज? 90% लोग नहीं जानते क्यों होता है ऐसा
अगर आपके लैपटॉप में USB-C पोर्ट होने के बावजूद चार्जिंग नहीं होती, तो हो सकता है कि इसकी वजह चार्जर न हो। आजकल के लैपटॉप में USB-C पोर्ट आ रहे हैं, लेकिन सभी चार्जिंग को सपोर्ट नहीं करते। जानिए USB-C पोर्ट मिलने के बाद भी लैपटॉप चार्ज क्यों नहीं होता।

USB-C पोर्ट ने स्मार्टफोन, टैबलेट और लैपटॉप की दुनिया में चार्जिंग को पहले से कहीं ज्यादा आसान बना दिया है। अब एक ही तरह का पोर्ट कई डिवाइसों में देखने को मिलता है। यही वजह है कि अधिकतर लोग मान लेते हैं कि अगर लैपटॉप में USB-C पोर्ट है, तो वह किसी भी USB-C चार्जर से आसानी से चार्ज हो जाएगा।
लेकिन असलियत इससे अलग है। कई बार यूजर नया चार्जर खरीदने के बाद भी हैरान रह जाते हैं कि उनका लैपटॉप चार्ज क्यों नहीं हो रहा। इसके बाद वे चार्जर को दोष देने लगते हैं, लेकिन इसकी वजह चार्जन नहीं बल्कि कुछ और ही है। असल में, हर टाइप-C पोर्ट का काम चार्जिंग करना होता ही नहीं है। आइए एक अनुभवी नजरिए से USB Type-C पोर्ट के पीछे की पूरी कहानी समझते हैं।

सभी USB-C पोर्ट एक जैसे नहीं होते
- USB-C कनेक्टर को आप तकनीकी दुनिया का 'स्विस आर्मी नाइफ' (मल्टी-टूल) मान सकते हैं। एक ही पोर्ट से डेटा ट्रांसफर हो सकता है, वीडियो आउटपुट दिया जा सकता है, ऑडियो सुना जा सकता है और डिवाइस को चार्ज भी किया जा सकता है।
- लेकिन पेंच यहीं पर है! यह जरूरी नहीं कि आपके लैपटॉप का पोर्ट इन सभी सुविधाओं को सपोर्ट करता हो। कई बजट और मिड-रेंज लैपटॉप में कंपनियां एक USB-C पोर्ट सिर्फ डेटा (फाइल्स या फोटो) ट्रांसफर करने के लिए देती हैं। वहीं, कुछ अन्य लैपटॉप में एक पोर्ट केवल डिस्प्ले कनेक्ट करने के काम आता है। इसलिए, सिर्फ पोर्ट की शक्ल देखकर यह तय कर लेना कि इससे चार्जिंग भी हो जाएगी, एक बहुत बड़ी भूल है।
USB-C का पॉवर डिलीवरी कॉम्पिटेबल होना जरूरी
अगर किसी USB-C पोर्ट से लैपटॉप को चार्ज होना है, तो उस पोर्ट के अंदर USB पॉवर डिलीवरी (PD) नाम की तकनीक का होना जरूरी है। यही वो तकनीक है जिससे USB-C पोर्ट चार्जिंग को सपोर्ट करने लायक बनता है और तय करता है कि लैपटॉप को सुरक्षित तरीके से कितनी बिजली भेजी जानी चाहिए।

Thunderbolt और USB-C में कन्फ्यूज न हों
- कई यूजर Thunderbolt और USB-C को एक ही तकनीक समझ लेते हैं, जबकि दोनों में काफी अंतर है। Thunderbolt भी USB-C कनेक्टर का इस्तेमाल करता है, लेकिन इसमें सामान्य USB-C की तुलना में कई अतिरिक्त सुविधाएं मिलती हैं।
- Thunderbolt 4 और Thunderbolt 5 पोर्ट तेज डेटा ट्रांसफर स्पीड, हाई-रिजॉल्यूशन डिस्प्ले सपोर्ट और बेहतर चार्जिंग क्षमता प्रदान करते हैं। इसलिए हर Thunderbolt पोर्ट USB-C जरूर होता है, लेकिन हर USB-C पोर्ट Thunderbolt नहीं होता।
- SpaceX: 171 फीट लंबे स्टारशिप को 'चॉपस्टिक' से पकड़ने की तैयारी, एलन मस्क का दावा- हर दिन होगा एक लॉन्च
- Vivo S2 भारत में लॉन्च: 50MP Sony कैमरा, 3D Curved AMOLED डिस्प्ले और AI फीचर्स से मिड-रेंज में मचाएगा तहलका
- Redmi Note 17 हुआ लॉन्च: 8,000mAh बैटरी, 120Hz AMOLED डिस्प्ले और Snapdragon 4 Gen 4 के साथ एंट्री
- 'एआई बॉस' का अनोखा कारनामा: छुट्टियां दे कर बोली- टेंशन न लो, 4 महीने में ही कंपनी को लगा दिया 60 लाख का चूना!