WhatsApp Tips: व्हाट्सएप पर कैप्शन के साथ फोटो कैसे फॉरवर्ड करें? बहुत आसान है तरीका

विशाल मैथिल
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीविशाल मैथिल
Mon, 08 May 2023 10:00 AM IST
विज्ञापन
Whatsapp Tips and Tricks Know Easy Way to Forward Photo With Caption in Hindi
WhatsApp Tips - फोटो : अमर उजाला

    सोशल मीडिया और स्मार्टफोन के दौर में हर कोई आजकल मैसेज और चैटिंग के लिए WhatsApp का इस्तेमाल करता है। इंस्टेंट मैसेजिंग एप व्हाट्सएप पर यूजर्स की सुविधा और यूजर इंटरफेस को बेहतर बनाने के लिए लगातार नए-नए फीचर्स जारी हो रहे हैं। हाल ही में व्हाट्सएप ने एक कमाल का फीचर कैप्शन के साथ फोटो फॉरवर्ड करने की सुविधा को जारी किया है। इस फीचर की मदद से फोटो को शेयर करते समय उसमें कैप्शन एड कर सकते हैं। यदि आप भी व्हाट्सएप के इस फीचर के इस्तेमाल के बारे में जानना चाहते हैं तो यह रिपोर्ट आपके लिए है। इस रिपोर्ट में हम आपको व्हाट्सएप पर कैप्शन के साथ फोटो कैसे फॉरवर्ड करें, के बारे में बताएंगे। चलिए जानते हैं।

    WhatsApp
    WhatsApp - फोटो : अमर उजाला

    क्या है फीचर?

    एंड्रॉयड और आईओएस पर व्हाट्सएप को एक नया अपडेट मिलना शुरू हो गया है जो दो नई विशेषताएं लाता है - कैप्शन के साथ फोटो फॉरवर्ड करने की क्षमता और पोल्स में सुधार। अपडेट अब यूजर्स के लिए Google Play Store और Apple App Store के माध्यम से डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। यदि आप इसका इस्तेमाल करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले अपने एप को अपडेट करना होगा। हालांकि, ध्यान दें कि यह एक क्रमिक रोलआउट है और सभी यूजर्स तक पहुंचने में कुछ समय लग सकता है।

    WhatsApp
    WhatsApp - फोटो : सोशल मीडिया

    यदि आपको अपडेट प्राप्त हो गया है और कैप्शन फॉरवर्ड सुविधा के साथ फोटो भेजना चाहते हैं, तो इन स्टेप को फॉलो करें..

    • अपने स्मार्टफोन पर अपडेटेड व्हाट्सएप एप खोलें।
    • अब, एक व्यक्तिगत चैट बॉक्स या ग्रुप चैट खोलें, जहां आपको कैप्शन के साथ फोटो रिसीव हुई है।
    • फोटो सिलेक्ट करने के लिए इसे लॉन्ग प्रेस करें और सबसे ऊपर फॉरवर्ड बटन पर टैप करें।
    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें