WhatsApp: छिपकर कौन देख रहा है आपकी व्हाट्सएप डीपी, चुटकियों में ऐसे पता लगाएं

व्हाट्सएप आज लोगोंं की जिंदगी का इतना बड़ा हिस्सा हो गया है कि लोगों का अधिकतर काम WhatsApp के जरिए ही हो रहा है। कई लोगों का तो पूरा बिजनेस ही व्हाट्सएप पर चल रहा है। व्हाट्सएप पर हम अपने दोस्तों-यारों से कई तरह की बातें करते हैं और इसी बीच कई बार अनबन भी हो जाती है। कई दोस्तों की नाराजगी इतनी बढ़ जाती है कि वे आपसे बात नहीं करते हैं और कई बार ब्लॉक भी कर देते हैं लेकिन दोस्त तो दोस्त ही होते हैं। वे चुपके से आपकी व्हाट्सएप की प्रोफाइल फोटो जरूर देखते हैं। चलिए आज हम आपको एक ट्रिक बताते हैं जिसकी मदद से आप जान पाएंगे कि आपकी व्हाट्सएप प्रोफाइल फोटो को कौन-कौन लोग देख रहे हैं।

आपकी व्हाट्सएप प्रोफाइल फोटो को कौन-कौन देख रहा है, इसका पता लगाने के लिए आपको एक छोटा-सा एंड्रॉयड एप डाउनलोड करना होगा। तो सबसे पहले गूगल प्ले-स्टोर से अपने एंड्रॉयड स्मार्टफोन में WhatsApp- Who Viewed Me या Whats Tracker नाम के एप को डाउनलोड करें।

इस एप को डाउनलोड करने के लिए आपको साथ में 1mobile market को भी डाउनलोड करना होगा। इस एप के बिना WhatsApp- Who Viewed Me डाउनलोड ही नहीं होगा, हालांकि 1मोबाइल मार्केट एप अपने आप डाउनलोड हो जाएगा।