बारिश में अगर स्मार्टफोन भीग जाए तो क्या करें और क्या न करें

बरसात का मौसम चल रहा है। देश के प्रत्येक हिस्से में लगातार बारिश हो रही है, हालांकि इस बारिश में भी लोगों का काम नहीं रुक रहा है। लोग काम के लिए घरों से बाहर जा रहा है। बरसात के मौसम में कई बार ऐसा होता है कि हम बारिश में भीग जाते हैं और साथ में हमारा फोन भी भीग जाता है। कई बार ऐसा भी होता है कि फोन गलती से पानी में गिर जाता है। तो आइए जानते हैं बारिश में अगर स्मार्टफोन भीग जाए तो क्या करें और क्या न करें...

फोन के भीगने या पानी में गिरने की स्थिति में पहला काम ये है कि अगर फोन ऑन है तो उसे ऑफ कर दें और किसी भी बटन को दबाने या फोन को ऑन करने की कोशिश ना करें। इससे फोन में शॉर्ट सर्किट का खतरा नहीं रहेगा।

यदि आपके पास पुराना फोन है जिसमें बैटरी निकालने की सुविधा है तो फोन की बैटरी, मेमोरी कार्ड और सिम कार्ड को आराम से निकालें। अगर फोन में नॉन-रिमूवेबल बैटरी है तो शॉर्ट सर्किट होने का खतरा बना रहेगा। अब फोन को पंखे के नीचे या फिर हेयर ड्रायर (ब्लोअर) से सुखाएं। फोन में दिख रहे पानी को साफ कपड़े या पेपर नैप्किन से पोछें।
- Gmail Down: सात घंटे बाद शुरू हुई जीमेल की सेवा, अभी भी कई सेवाएं हैं ठप
- Lava ने लॉन्च किया ब्लड प्रेशर सेंसर वाला दुनिया का पहला फोन, कीमत 1,599 रुपये
- Google Maps में आया नया अपडेट, जंगल और रास्ते के बारे में मिलेगी सटीक जानकारी
- Airtel, Jio और Vodafone idea के प्री-पेड प्लान जिनमें रोज मिलेगा 3GB डाटा