Aadhaar Update: आधार कार्ड से जुड़ा यह काम आज ही करें, 14 सितंबर तक है फ्री, बाद में देने होंगे पैसे

आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपलोड की तारीख एक बार फिर से नजदीक आ रही है। यह चौथा मौका है जब लोगों को फ्री में आधार कार्ड अपडेट करने का मौका मिला है। इसी साल जून में सरकार ने आधार को अपडेट करने की अंतिम तारीख को बढ़ाकर 14 सितंबर किया था और अब यह तारीख नजदीक आ रही है। 14 सितंबर में अब एक महीने से भी कम समय बचा है। यदि आपके पास भी 10 साल पुराना आधार कार्ड है और इस दौरान एक बार भी अपडेट नहीं हुआ है तो ऐसे आधार को अपडेट करना होगा। ऐसे में आपके लिए यही बेहतर है कि जितना जल्दी हो सके आप अपने आधार कार्ड को अपडेट करा लें। आप अपने आधार को घर बैठे भी मोबाइल से अपडेट कर सकते हैं...आइए तरीका जानते हैं....

आधार कार्ड अपडेट करने के लिए यूआईडीएआई ने एक्स पर एक पोस्ट करके लोगों से अपील की है कि अपडेट करने की आखिरी तारीख 14 सितंबर है। उससे पहले अपने आधार को अपडेट करवा लें।

आधार अपडेट के लिए आपको दो जरूरी डॉक्यूमेंट की जरूरत होगी। पहला पहचान पत्र और दूसरा एड्रेस प्रूफ। आमतौर पर आधार अपडेट के लिए आधार सेंटर पर 50 रुपये का शुल्क लगता है लेकिन UIDAI के मुताबिक 14 जून तक यह सेवा फ्री है। पहचान पत्र के तौर पर आप पैन कार्ड और एड्रेस के लिए वोटर कार्ड दे सकते हैं।
- काम की बात: सिर्फ एक क्लिक में डिलीट होंगी इंस्टाग्राम की सारी पोस्ट, जानें ट्रिक
- Jio, Vi, Airtel: 84 दिनों की वैलिडिटी वाले सबसे सस्ते प्लान, सिर्फ यहां से कराना होगा रिचार्ज
- Tech Tips: WhatsApp के सबसे जरूरी टॉप-5 प्राइवेसी फीचर्स, सभी को होनी चाहिए जानकारी
- किस कंपनी का नेटवर्क आपके इलाके में है जबरदस्त, ऐसे करें चेक