Aadhaar: अब घर बैठे आधार में अपडेट करें Email ID, नहीं जाना होगा सेंटर; जानिए पूरा तरीका

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Mon, 13 Jul 2026 06:01 PM IST
सार

Aadhaar Update:

आधार कार्ड में ईमेल आईडी जोड़ना या बदलना अब पहले से कहीं आसान हो गया है। UIDAI ने नए Aadhaar App पर ये सुविधा शुरू की है, जिससे बिना आधार सेवा केंद्र गए घर बैठे Email ID अपडेट की जा सकती है। खास बात यह है कि यह सेवा फिलहाल पूरी तरह मुफ्त भी है।

विज्ञापन
uidai aadhaar email id update online aadhaar app free without going centre
आधार मोबाइल एप - फोटो : Amar Ujala

    अगर आप अपने Aadhaar में Email ID जोड़ना या बदलना चाहते हैं, तो अब इसके लिए आधार सेवा केंद्र (Aadhaar Seva Kendra) जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने नए Aadhaar App में एक नई सुविधा शुरू की है, जिसके जरिए यूजर्स घर बैठे ही अपनी ईमेल आईडी अपडेट कर सकते हैं।

    यह सुविधा 1 जुलाई 2026 से लागू हो चुकी है। इतना ही नहीं, UIDAI ने इस सेवा को शुरुआती छह महीने तक पूरी तरह मुफ्त रखने का फैसला भी किया है।

    Aadhaar
    Aadhaar - फोटो : X

    Email अपडेट करने के लिए नहीं जाना होगा सेंटर

    अब तक Aadhaar में Email ID और मोबाइल नंबर जोड़ने या अपडेट करने के लिए लोगों को आधार सेंटर जाना पड़ता था। लेकिन अब यह पूरा काम UIDAI के आधिकारिक आधार एप (Aadhaar App) के जरिए ऑनलाइन किया जा सकता है। हाल ही में UIDAI ने इस सुविधा की जाकारी एक एक्स (X) पोस्ट के जरिए दी है।इस बदलाव का उद्देश्य Aadhaar सेवाओं को अधिक डिजिटल, आसान और सुविधाजनक बनाना है, ताकि लोगों को छोटी-छोटी अपडेट के लिए सेवा केंद्रों के चक्कर न लगाने पड़ें।

    आधार कार्ड
    आधार कार्ड - फोटो : Adobe Stock

    31 दिसंबर तक नहीं लगेगा कोई शुल्क

    आमतौर पर आधार में Email ID अपडेट कराने के लिए 75 रुपये का शुल्क देना पड़ता था। लेकिन अब UIDAI ने इस फीस को फिलहाल माफ कर दिया है।यदि आप 1 जुलाई 2026 से 31 दिसंबर 2026 के बीच Aadhaar App का इस्तेमाल करके अपनी Email ID अपडेट करते हैं, तो इसके लिए आपको कोई शुल्क नहीं देना होगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें