Battery Tips: हर सेकेंड बैटरी चूसती रहती हैं फोन की ये 5 सेंटिग्स, बदल लेंगे तो पूरे दिन चलेगा मोबाइल

नीतीश कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीनीतीश कुमार
Sun, 21 Dec 2025 07:04 PM IST
सार

Battery Saving Tips In Smartphone:

स्मार्टफोन इस्तेमाल न करने पर भी अगर बैटरी तेजी से गिर रही है, तो वजह कुछ छुपी हुई बैकग्राउंड सेटिंग्स हो सकती हैं। इन सेटिंग्स को सही कर लिया तो आपको बार-बार फोन चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी।

विज्ञापन
turn off these 5 settings to save battery phone mein battery life badhane ke liye ye settings off karein
स्मार्टफोन - फोटो : AI जनरेटेड

    आज के दौर में स्मार्टफोन हमारी रोजमर्रा की जरूरत बन चुका है। सुबह अलार्म से लेकर ऑनलाइन पेमेंट, सोशल मीडिया और ऑफिस के काम तक सब कुछ फोन से ही होता है। परेशानी तब होती है जब फोन इस्तेमाल न करने के बावजूद बैटरी तेजी से खत्म होने लगती है। इसकी सबसे बड़ी वजह वे बैकग्राउंड सेटिंग्स हैं, जो चुपचाप बैटरी खर्च करती रहती हैं। अगर आप भी इस समस्या से जूझ रहे हैं, तो इन 5 सेटिंग्स को तुरंत बदलना फायदेमंद होगा।

    सांकेतिक तस्वीर
    सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Adobestock

    1. बैकग्राउंड में चलने वाले एप को करें बंद

    कई एप्स बंद होने के बाद भी खुद को अपडेट करते रहते हैं, ताकि अगली बार खोलने पर नया कंटेंट दिखा सकें। यह प्रक्रिया बैटरी ज्यादा खर्च करती है। सेटिंग्स में जाकर बैकग्राउंड ऐप रिफ्रेश को बंद करें या सिर्फ जरूरी ऐप्स के लिए ही चालू रखें।

    लोकेशन सर्विस और GPS
    लोकेशन सर्विस और GPS - फोटो : AI

    2. लोकेशन सर्विस और GPS

    मैप्स, कैब और सोशल मीडिया एप्स लगातार आपकी लोकेशन ट्रैक करते हैं। GPS का हर समय ऑन रहना बैटरी को तेजी से खत्म करता है। इसे Always की जगह While using the app पर सेट करें।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें