करवाचौथ फोटो एडिटिंग प्रॉम्प्ट: छलनी-दीये वाली तस्वीर नहीं आई अच्छी? एआई से ऐसे सुधारें क्वालिटी, जानें तरीका
AI फोटो एडिटिंग
: करवाचौथ पर कई बार कम रोशनी या कैमरे की क्वालिटी के चलते तस्वीरें धुंधली और खराब आ जाती हैं, लेकिन अब इसके लिए परेशान होने की जरूरत नहीं है। फ्री एआई टूल्स की मदद से आप अपनी फोटो को बेहतर लुक दे सकते हैं और उसे सोशल मीडिया पर पोस्ट करने लायक बना सकते हैं। आइए जानते हैं, इसके लिए कौन-से एआई प्रॉम्प्ट्स का इस्तेमाल करना होगा।

अगर आप अपनी करवाचौथ की यादों को सहेज कर रखना चाहते हैं, लेकिन कई बार अंधेरे में फोटो खींचते समय चेहरे साफ नहीं दिखते, तस्वीर में दाने नजर आते हैं या दीये की रोशनी ठीक से कैप्चर नहीं हो पाती। ऐसे में महंगे फोन से खींची गई तस्वीर भी उम्मीद के मुताबिक नहीं आती।
अब ऐसी तस्वीरों को बेहतर बनाने के लिए हर बार फोटो एडिटिंग एप में घंटों बिताने की जरूरत नहीं है। चैटजीपीटी, जेमिनी या मेटा एआई टूल की मदद से आप उसमें फोटो अपलोड करके उसे सुधारने के लिए कह सकते हैं। सही प्रॉम्प्ट की मदद से तस्वीर की रोशनी, शार्पनेस और रंगों को बेहतर किया जा सकता है। हालांकि, नतीजे फोटो की मूल क्वालिटी और एआई टूल की क्षमता पर निर्भर करेंगे।
चैटजीपीटी, जेमिनी या मेटा एआई से कैसे सुधारें करवाचौथ की फोटो?
- सबसे पहले एआई एप खोलें और प्लस वाले आइकन पर टैप करें।
- गैलरी से वह फोटो चुनें, जिसे आप बेहतर बनाना चाहते हैं।
- अब अपने प्रॉम्प्ट को पेस्ट करें और एआई के नतीजे का इंतजार करें।
- तस्वीर तैयार होने के बाद उसे जांचें। जरूरत हो तो रोशनी, रंग या चेहरे की डिटेल्स में बदलाव के लिए नया निर्देश दें।

1. पूजा की थाली वाली फोटो के लिए प्रॉम्प्ट
अगर आपने छलनी, पूजा की थाली और दीये के साथ क्लोज-अप तस्वीर खींची है, लेकिन फोटो में चेहरा साफ नहीं दिख रहा, तो यह प्रॉम्प्ट आजमा सकते हैं।
Restore and enhance this low-light Karwa Chauth close-up photo. Reduce digital noise, grain, and mild motion blur while preserving the person's original facial features, natural skin texture, and bindi. Add soft, warm golden lighting to the face that matches the diya's glow. Improve the details of the red traditional outfit, jewelry, puja thali, and decorated sieve. Keep the nighttime atmosphere natural, with a subtle cinematic background blur. Do not change the person's identity or add new objects.

2. छत पर कपल की तस्वीर के लिए प्रॉम्प्ट
चांद के दीदार के बाद अगर आप अपने पति या पत्नी के साथ ली गई तस्वीर में अगर चेहरों पर अंधेरा है या लाइट का रंग पीला नजर आ रहा है, तो इस प्रॉम्प्ट की मदद ले सकते हैं।
Enhance this dark nighttime couple photograph taken on a terrace during Karwa Chauth. Brighten both faces naturally while preserving their original facial features, expressions, and skin tones. Reduce image noise, correct the yellow color cast, and improve the details of traditional festive clothing and jewelry. Maintain realistic shadows and natural contrast, with a subtle moonlit background. Make the image sharp and polished for a festive social media post without making it look artificial.