खुशखबर: ट्रेन टिकट कंफर्म नहीं होने पर फ्लाइट का टिकट फ्री, जानें क्या है ऑफर

भारतीय रेल के साथ कंफर्म टिकट को लेकर हमेशा दिक्कत रहती है। आज हालत ऐसी हो गई है कि जरूरत के समय शायद ही किसी को कंफर्म टिकट मिल रहा है। ऐसे में लोगों को चार महीने पहले टिकट बुक करना पड़ रहा है। आज मार्केट में आईआरसीटीसी के अलावा कई वेबसाइट हैं जो कंफर्म टिकट का दावा करती हैं। एक साइट को कंफर्म टिकट के नाम से ही चल रही है, लेकिन वहां भी आपको कंफर्म रेलवे टिकट मिल जाए, इसकी गारंटी नहीं है। आज की इस रिपोर्ट में हम आपको एक ऐसे मोबाइल एप के बारे में बताएंगे जो ट्रेन टिकट कंफर्म नहीं होने पर आपको फ्लाइट का टिकट देगा। आइए जानते हैं...

इस ट्रेन टिकट बुकिंग एप का नाम Trainman है। इसकी साइट भी है। इसे आप गूगल प्ले-स्टोर से फ्री में डाउनलोड कर सकते हैं। Trainman एप की खासियत यह है कि यदि आप इस एप के जरिए ट्रेन के टिकट की बुकिंग करते हैं और आपका टिकट कंफर्म नहीं होता है तो Trainman आपको फ्लाइट का टिकट देगा। आपकी यात्रा नहीं रुकेगी।

Trainman ने हाल ही में Trip Assurance नाम से एक फीचर लॉन्च किया है जिसके तहत ट्रेन का टिकट कंफर्म ना होने पर फ्लाइट का टिकट गारंटी के साथ मिलेगा। यह एप टिकट के कंफर्म होने की संभावना भी दिखाएगा।