RailMadad App: आपकी कंफर्म सीट पर किसी और ने कर रखा है कब्जा? इन तरीकों से करें शिकायत, तुरंत पहुंचेगी मदद
Train Seat Complaint Through Railmadad App:
ट्रेन में सफर करने के दौरान अगर आपकी कंफर्म सीट या बर्थ पर कोई दूसरा यात्री कब्जा कर लेता है, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। भारतीय रेलवे यात्रियों को कई तरीकों से शिकायत दर्ज कराने की सुविधा देता है। शिकायत करते ही आपकी सीट को खाली करा दिया जाएगा। इस लेख की मदद से जानिए शिकायत दर्ज करने का पूरा तरीका।

ट्रेन सफर के दौरान अगर कोई आपकी कंफर्म सीट पर बैठ जाए और हटने से मना कर दे, तो यह बेहद परेशानी वाला पल होता है। खासकर तब, जब ट्रेन में भारी भीड़ हो और TTE भी आस-पास न दिखे।
लेकिन अब आपको किसी से बहस करने या परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप अपने स्मार्टफोन का स्मार्ट इस्तेमाल करके कुछ ही मिनटों में अपनी सीट खाली करवा सकते हैं। भारतीय रेलवे यात्रियों को SMS, कॉल और एप के जरिए यह डिजिटल सुविधा देता है। आइए जानते हैं ये 3 आसान तरीके:

1. RailMadad एप का इस्तेमाल करें
अगर आपके पास स्मार्टफोन और इंटरनेट है, तो रेलवे का रेलमदद (RailMadad) एप सबसे असरदार विकल्प है।अपने फोन में एप खोलें और होम स्क्रीन पर Train Complaint के विकल्प पर टैप करें।अपना 10 अंकों का PNR नंबर दर्ज करें।अब शिकायत के प्रकार (Type) में In-Coach Complaints (कोच के अंदर की परेशानी) को चुनें।इसके बाद सब-कैटेगरी में Seat Occupied by unauthorized person (अनाधिकृत व्यक्ति के जरिए सीट पर कब्जा) के विकल्प को चुनें।नीचे दिए गए बॉक्स में अपनी परेशानी साफ शब्दों में लिखें और Submit बटन पर क्लिक कर दें।

2. बिना इंटरनेट के SMS वाला तरीका
अगर आपके फोन में इंटरनेट काम नहीं कर रहा है, तो भी आप सिर्फ एक SMS के जरिए अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं:अपने फोन के मैसेज एप में जाएं।मैसेज टाइप करें: COMPLAINTउदाहरण:COMPLAINT 1234567890 My confirm seat number 24 on coach S3 is occupied by someone else.इस मैसेज को 139 नंबर पर भेज दें।