SUV Under 50 Lakh: लग्जरी फीचर्स व शानदार पावर का मेल, ये कारें दे रही हैं फॉर्च्यूनर को भी टक्कर; देखें लिस्ट
Premium SUVs:
भारतीय बाजार में बड़ी एसयूवी की मांग लगातार बढ़ रही है, लेकिन हर खरीददार की पहली पसंद फॉर्च्यूनर ही हो, ऐसा जरूरी नहीं है। 50 लाख की बजट में कई ऐसी एसयूवी हैं, जो फीचर्स, पावर और कंफर्ट के मामले में मजबूत विकल्प बनकर सामने आई हैं। इस लेख में जानें ऐसी कारों के बारे में जो आपके बड़े अपग्रेड का कारण बन सकती हैं।

Luxury SUV Under 50 Lakh
: भारतीय ऑटो बाजार में जब भी बड़ी और मजबूत एसयूवी की बात होती है, तो सबसे पहले लोगों के मन में एक ही नाम आता है। टोयोटा फॉर्च्यूनर का, इसकी रोड प्रेजेंस, भरोसेमंद परफॉर्मेंस और मजबूत इमेज ने तमाम ग्राहकों को अपनी ओर खींच रखा है। हालांकि अब ऑटो बाजार में कई ऐसी एसयूवी दस्तक दे चुकी हैं, जो फीचर्स, टेक्नाेलॉजी, कंफर्ट और ड्राइविंग एक्सपीरियंस के मामले में फॉर्च्यूनर को कड़ी टक्कर देती हैं। खास बात यह है कि इनमें से कई SUV अभी भी कम चर्चित हैं, लेकिन वैल्यू के लिहाज से काफी दमदार विकल्प साबित हो सकती हैं।

Isuzu MU-X: मजबूत बॉडी और भरोसेमंद डीजल इंजन
भारतीय बाजार में इसुजु मोटर्स की मौजूदगी सीमित जरूर है, लेकिन उसकी MU-X SUV उन ग्राहकों के लिए शानदार विकल्प मानी जाती है, जो मजबूत बॉडी और भरोसेमंद डीजल इंजन चाहते हैं। इस गाड़ी में 1.9 लीटर का टर्बो डीजल इंजन मिलता है, जो 161 bhp की पावर और 360 Nm टॉर्क जनरेट करता है। SUV में 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दिया गया है। यह एसयूवी खासतौर पर लंबी दूरी और खराब रास्तों के लिए बेहतर मानी जाती है।

Skoda Kodiaq: लग्जरी और टेक्नोलॉजी का कॉम्बिनेशन
इस लिस्ट में स्कोडा ऑटो की कोडियाक भी शामिल हैं। यह उन लोगों के लिए बेहतर विकल्प है, जो एसयूवी में लग्जरी और एडवांस दोनों टेक्नोलॉजी चाहते हैं। हाल ही अपडेट हुई कोडियाक में ADAS फीचर्स, 360-डिग्री कैमरा और LED ग्रिल स्ट्रिप जैसे प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है जो 204 hp की पावर पैदा करता है। साथ ही यह ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम के साथ आती है, जिससे हाईवे और खराब रास्तों दोनों पर बेहतर ग्रिप मिलती है।