एंड्रॉयड स्मार्टफोन आप चलाते तो हैं लेकिन ये 10 सीक्रेट कोड नहीं जानते, खुद ही देख लीजिए

आप में से अधिकतर लोगों के पास एंड्रॉयड स्मार्टफोन होगा, क्योंकि एंड्रॉयड स्मार्टफोन इस्तेमाल करने में आसान है और कीमत भी कम है। एंड्रॉयड फोन के बारे में आप बहुत कुछ जानते भी होंगे, लेकिन आज हम जो आपको कोड बताएंगे उनके बारे में आप शायद ही जानते होंगे। आज हम आपको एंड्रॉयड फोन के कुछ सीक्रेट बताने वाले हैं तो चलिए जानते हैं।

1. *#*#4636#*#* :
इस कोड से आप फोन की पूरी जानकारी जान सकते हैं। जैसे- बैटरी, मोबाइल की डिटेल, वाई-फाई दी जानकारी, ऐप यूजेज सहित कई सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

2. *2767*3855# :
इस कोड को डायल करने आपका फोन रिसेट हो जाएगा। फोन मेमोरी डिलीट हो जाएगी। इस कोड का इस्तेमाल जरूरत पड़ने पर ही यूज करें। अन्यथा आपके फोन का डाटा खत्म हो सकता है।