Tech Tips: जीमेल की इस खास ट्रिक से दूर हो जाएगी यूजर्स की बड़ी परेशानी, बस फॉलो करें आसान प्रक्रिया

अमित कुमार
टेक डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्लीअमित कुमार
Sun, 04 Aug 2024 04:16 PM IST
विज्ञापन
tired of spam emails here gmail trick that google wants everyone know
Tech Tips - फोटो : FREEPIK

    गूगल अपने यूजर्स को कई सारी सुविधाएं उपलब्ध कराता है, इसमें जीमेल का नाम भी शामिल है। अगर आप अपने ईमेल बॉक्स में स्पैम और मार्केटिंग ईमेल से परेशान हैं तो आपको यहां पर राहत मिल सकती है। जीमेल में यूजर्स को कुछ ऐसी ट्रिक मिलती है, जिनकी वजह से यूजर्स स्पैम और मार्केटिंग ईमेल को आसानी से मैनेज कर सकते हैं। लोगों को अक्सर कोई महत्वपूर्ण ईमेल तलाशने के लिए काफी संघर्ष करना पड़ता है, क्योंकि स्पैम और मार्केटिंग के कई सारे ईमेल बॉक्स में होते हैं।

    Tech Tips
    Tech Tips - फोटो : FREEPIK

    स्पैम और मार्केटिंग ईमेल से निपटने के लिए यूजर्स जीमेल में फिल्टर्स का इस्तेमाल कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ दिनों पहले ही जीमेल ने स्पैम और मार्केटिंग ईमेल से निपटने के लिए एक खास तरीका बताया था। इस ट्रिक के जरिए यूजर्स की बड़ी परेशानी दूर हो सकती है।

    Tech Tips
    Tech Tips - फोटो : FREEPIK

    सबसे पहले अपने डिवाइस में जीमेल को खोल लें।इसके बाद जीमेल सर्च विकल्प में जाकर सब्सक्राइब टाइप करना है।ऐसा सर्च करते ही यूजर्स द्वारा सारे सब्सक्राइब ईमेल की सूची सामने आ जाएगी।इसके बाद दाई ओर एक फिल्टर आइकन का विकल्प मिलेगा। ये ऑप्शन सर्च बार के साथ ही होता है।फिर क्रिएट फिल्टर के विकल्प पर जाना है।इसके बाद अप्लाई दी लेबल पर क्लिक करना है, इसके बाद लेबल का चुनाव करना होगा और फिर नए लेबल को तैयार कर सकते हैं।यहां पर आपको लेबल का नाम देना होगा, आप चाहे तो सब्सक्राइब नाम भी दे सकते हैं, फिर क्रिएट बटन पर क्लिक करना है।इसके बाद ऑलसो अप्लाई दी फिल्टर पर क्लिक करना है, ऐसा करने के बाद सेट किए गए फिल्टर के हिसाब से सभी ईमेल सामने आ जाएगी।इसके बाद नए फिल्टर के विकल्प पर क्लिक करना है, ऐसा करते ही नया फोल्डर बन जाएगा।

    विज्ञापन
    और पढ़ें...
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें