Tech Tips: फोन स्लो काम करता है? तो आज ही जान लीजिए काम की टिप्स, दूर हो जाएगी दिक्कत

स्मार्टफोन के जरिए कितने सारे काम किए जा सकते हैं, यह बात तो आप जानते होंगे। लगातार तकनीक में विकास हो रहा है,ऐसे दौर में अगर स्मार्टफोन बहुत धीमा या फिर हैंग करने लगे तो काफी परेशानी होती है। अगर आप इस तरह की दिक्कत से अक्सर परेशान रहते हैं तो आपको अब इस दिक्कत से निजात मिल सकती है। आप कुछ खास काम कर रहे हैं और ऐसे में फोन बीच में अटक जाए तो आपको आगे बताई गई टिप्स को फॉलो करना चाहिए।

आजकल लोगों के फोन में काफी सारे एप होते हैं, ऐसे में कई बार कुछ एप धीरे-धीरे कैशे जमा कर लेते हैं।ऐसे में फोन की सेटिंग में जाएं और फिर स्टोरेज के विकल्प पर जाना है।इसके बाद डिलीट कैशे पर क्लिक करें और फिर क्लीयर कैशे पर टैप करें।फिर जिस एप से कैशे साफ करना चाहते हैं, उसकी सेटिंग में जाएं और कैशे साफ करें।

बेहद ही कम लोग फोन की स्टोरेज में मौजूद कैशे को साफ करते हैं। मगर ऐसा करने से फोन पहले से फास्ट हो सकता है।सबसे पहले फोन की सेटिंग में जाएं और फिर स्टोरेज पर क्लिक करें।इसके बाद जिन फोटो, वीडियो और फाइल्स की जरूरत नहीं है, उन्हें डिलीट कर दें।अगर आपने फोन में ऐसे एप्स को रखा हुआ है, जिनका आप इस्तेमाल नहीं करते हैं तो ऐसे एप्स को तुरंत डिलीट कर देना चाहिए। इससे फोन की स्पीड बढ़ जाती है।