Wi-Fi Router: सोते समय बंद कर देते हैं घर का वाई-फाई? जानें इससे बिजली बचती है या खराब होता है डिवाइस
Wi-Fi Router Tips
: हमें अपने हर काम के लिए इंटरनेट की जरुरत होती है। ऑनलाइन पढ़ाई, वर्क फ्रॉम होम, वीडियो स्ट्रीमिंग अधिकतर काम वाई-फाई पर निर्भर है, तो अक्सर लोगों के मन में एक सवाल आता है कि क्या रात में वाई-फाई बंद कर देना चाहिए या फिर उसे 24 घंटे चालू रखना बेहतर होता है? अगर आपके मन में भी यही सवाल है, तो आइए जानते हैं क्या करना चाहिए।

Should You Turn Off WiFi at Night:
ज्यादातर आधुनिक वाई-फाई राउटर इस तरह से डिजाइन किए जाते हैं कि वे लगातार 24 घंटे, सप्ताह के सातों दिन काम कर सकें। निर्माता कंपनियां इन्हें लंबे समय तक लगातार चलने को ध्यान में रखकर तैयार करती हैं। इसलिए अगर आपका राउटर हमेशा चालू रहता है, तो यह सामान्य बात है और इससे कोई असामान्य समस्या नहीं होती।

बार-बार ऑन-ऑफ करने से क्या असर पड़ता है?
कई ऐसे भी लोग होते हैं, तो रात में बंद कर देते हैं और सुबह फिर से चालू। हालांकि, विशेषज्ञों का मानना है कि बार-बार पावर ऑन और ऑफ करने से राउटर के इलेक्ट्रॉनिक पार्ट्स पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है।लंबे समय तक ऐसा करने से हार्डवेयर की कार्यक्षमता प्रभावित होने की संभावना रहती है।

24 घंटे में कितना बिजली खर्च करता है राउटर?
रात में राउटर बंद करने के पीछे लोगों की मंशा बिजली बचत को लेकर होती है। तो अगर आप बिजली बचाने के लिए रोज रात Router बंद करते हैं, तो पहले इसकी बिजली खपत जान लेना जरूरी है। एक सामान्य Wi-Fi Router लगभग 5 से 20 वॉट बिजली की खपत करता है।अगर इसे पूरे महीने लगातार 24 घंटे चालू रखा जाए, तब भी बिजली के बिल में बहुत बड़ा अंतर नहीं आता। यानी रात में राउटर बंद करने से थोड़ी-बहुत बचत जरूर हो सकती है, लेकिन इससे बिजली बिल में कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलता।