हैकर्स से ऐसे बच सकते थे राहुल और कांग्रेस

राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी के ट्विटर अकाउंट के हैक होने के बाद एक सवाल सभी के लिए उठता है कि लोग अपने सोशल मीडिया के अकाउंट को कैसे सुरक्षित रखें।
पासवर्ड रखते समय किन बातों का ध्यान रखें जिससे हैक करने वाले के लिए उसका पता लगाना बहुत मुश्किल हो।

कुछ लोग अपने सोशल मीडिया अकाउंट के लिए ऑनलाइन पासवर्ड बनाने वाली सर्विस या पासवर्ड मैनेजर का इस्तेमाल करते हैं।
लास्ट पासवर्ड मैनेजर , 1पासवर्ड मैनेजर , डैशलेन 1पासवर्ड मैनेजर , ट्रू की जैसे विकल्प को इस्तेमाल करने से आपका पासवर्ड ऐसा रहता है जो हमेशा सुरक्षित रहता है।

ऐसी वेबसाइट पर आपके पास ये विकल्प होता है कि पासवर्ड को खुद रखने के बजाय कंप्यूटर से तैयार किए जाएं इसलिए उनका पता लगाना बहुत मुश्किल है।
हर बार लॉग इन करने पर अलग पासवर्ड जेनरेट होता है इसलिए उसका पता लगाना कठिन है।