Tips and Tricks: चार्जिंग के दौरान भूलकर भी न करें ये गलतियां, वरना स्मार्टफोन हो सकता है खराब

संकल्प सिंह
यूटिलिटी न्यूज, अमर उजाला, नई दिल्लीसंकल्प सिंह
Wed, 04 May 2022 03:21 PM IST
विज्ञापन
Tips and Tricks Never do these mistakes while charging Smartphones
Smartphone Tips and Tricks - फोटो : Pixabay

    Tips and Tricks:

    आज के इस डिजिटल युग में हम सभी लोग स्मार्टफोन का उपयोग कर रहे हैं। स्मार्टफोन आने के बाद हमारे जीवन में कई बदलाव देखने को मिले हैं। वहीं दूसरी तरफ स्मार्टफोन का उपयोग करते समय हम लोगों को कई दिक्कतों का सामना भी करना पड़ता है। कई बार लोग इस बात की शिकायत करते हैं कि चार्जिंग में लगाने से उनका स्मार्टफोन खराब हो जाता है। भारत में ऐसे स्मार्टफोन यूजर्स की संख्या काफी अधिक है, जो गलत ढंग से अपने मोबाइल फोन को चार्ज करते हैं। अगर आप भी अपने स्मार्टफोन को गलत तरीके से चार्ज कर रहे हैं, तो ऐसे में आपका मोबाइल फोन खराब हो सकता है। स्मार्टफोन को चार्ज करते समय कई बातों का विशेष ध्यान रखना चाहिए। अगर आप इन बातों का ध्यान नहीं रखते, तो इस स्थिति में आपका स्मार्टफोन पूरी तरह से खराब हो सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -

    Smartphone Tips and Tricks
    Smartphone Tips and Tricks - फोटो : Pixabay

    अक्सर देखने को मिलता है कि लोग अपने स्मार्टफोन को जल्दी चार्ज करने के लिए बाजार से फास्ट चार्जर को खरीद लेते हैं। अगर आप भी ये गलती कर रहे हैं, तो आपको तुरंत ऐसा करना बंद कर देना चाहिए। फास्ट चार्जर का उपयोग करने पर आपका स्मार्टफोन पूरी तरह डेड हो सकता है।

    Smartphone Tips and Tricks
    Smartphone Tips and Tricks - फोटो : Pixabay

    अपने स्मार्टफोन को हमेशा उसके ओरिजनल चार्जर से ही चार्ज करें। वहीं अगर आपके स्मार्टफोन का चार्जर खराब हो गया है। इस स्थिति में आपको बाजार से फोन का ओरिजनल चार्जर ही खरीदना चाहिए।

    विज्ञापन
    Login or Signup
    अपना शहर चुनें